फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Stray dogs in the society trouble people, children confined to their homes

Faridabad News: सोसाइटी में लावारिस कुत्तों से लोग परेशान, घरों में कैद हुए बच्चे

Mon, 03 Nov 2025 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Stray dogs in the society trouble people, children confined to their homes
प्रिंसिस पार्क के लोगों ने संवाद कार्यक्रम में रखीं समस्याएं, समाधान की मांग
विज्ञापन

तिगांव। प्रिंसिस पार्क सोसाइटी की सबसे बड़ी समस्या लावारिस कुत्ते बने हुए हैं। लोगों द्वारा जगह- जगह खाना खिलाने से ये बाद में आक्रामक होकर सोसाइटी के निवासियों पर हमला करते हैं । सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि जहां पशु आश्रय में कुत्तों को रखा जाना चाहिए, वहां हमें अपने बच्चों को कैद में रखना पड़ रहा है । आए दिन हमारे बच्चे आवारा कुत्तों के शिकार हो रहे हैं । संबंधित विभाग के अधिकारियों को इस मामले को संज्ञान में लेकर आवारा कुत्तों कि नसबंदी करवाकर पशु आश्रय में ले जाना चाहिए । यह बातें सोसाइटी के लोगों ने संवाद कार्यक्रम में कहीं और प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की।


- सोसाइटी के पीछे की तरफ व ओमेक्स सोसाइटी के साइड में अस्पतालों से निकाला जाने वाला चिकित्सकीय अपशिष्ट रखा हुआ है । जिससे न सिर्फ बदबू आती है , बल्कि संक्रमण का खतरा भी बना रहता है । हमने इस मामले को लेकर प्रशासन को कई बार मेल के माध्यम से जानकारी दी ,लेकिन किसी ने भी इस मामले पर संज्ञान नहीं लिया । -विनोद छाबड़ा, आरडब्ल्यूए प्रधान
विज्ञापन


- सोसाइटी में बरसात के पानी की निकासी के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं है । जिसमें यह व्यवस्था हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण व बिल्डर दोनों को आपसी सहमति के साथ करनी थी । - रमणीक चहल, आरडब्ल्यूए उप प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन




- सोसाइटी के बाहर आवारा पशुओं का जमावड़ा रहता है व कोई सफाई व्यवस्था नहीं है । जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं । नगर निगम को सफाई, लावारिस पशुओं को सड़क से हटाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवानी चाहिए । - मनोज श्रीवास्तव, सोसाइटी निवासी


- ए टावर के पास एक अवैध स्विमिंग पूल बना हुआ है, जिसमें देर रात तक अवैध गतिविधियां होती है । बिल्डर के द्वारा सोसाइटी के लिए 24 मीटर की एक सड़क बनाई जानी थी , जोकि सोसाइटी को मास्टर रोड से कनेक्ट करती । इस सड़क के बनने से सोसाइटी को बेहद सहूलियत मिलेगी । -अनूप महता, सोसाइटी निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed