{"_id":"6acfdbaf33e5fd8476032b57","slug":"step-taken-in-compliance-with-supreme-court-directives-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82705-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बल्लभगढ़ एम्स में लावारिस कुत्तों की रोकथाम के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बल्लभगढ़ एम्स में लावारिस कुत्तों की रोकथाम के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन में उठाया कदम
परिसर में कुत्ता दिखने पर सुरक्षा अधिकारी को सूचना देना अनिवार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। बल्लभगढ़ एम्स के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं अस्पताल परिसर को लावारिस कुत्तों से मुक्त और सुरक्षित रखने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह कदम सुप्रीम कोर्ट के अनिवार्य निर्देशों के अनुपालन में उठाया गया है।
नोटिस के अनुसार अस्पताल परिसर में लावारिस कुत्ता दिखाई देने पर कर्मचारी, मरीज और उनके परिजन तुरंत नोडल अधिकारी या नजदीकी सुरक्षा गार्ड को सूचना देंगे। इसके अलावा परिसर में खुले स्थानों पर खाने का बचा हुआ सामान फेंकने पर रोक लगाई गई है। संस्थान ने निर्देश दिए हैं कि खाद्य अपशिष्ट केवल निर्धारित कूड़ेदानों में ही डाला जाए, ताकि लावारिस जानवर परिसर में आकर्षित न हों।
लावारिस कुत्तों को सुरक्षित तरीके से हटाने के लिए नोडल अधिकारी नगर निगम फरीदाबाद के साथ समन्वय करेंगे। संस्थान के प्रोफेसर प्रभारी डॉ. आनंद कृष्णन की ओर से जारी नोटिस में परिसर की सुरक्षा बनाए रखने के लिए सभी कर्मचारियों, मरीजों और आगंतुकों से निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।