फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Step taken in compliance with Supreme Court directives.

Faridabad News: बल्लभगढ़ एम्स में लावारिस कुत्तों की रोकथाम के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

Thu, 15 Oct 2026 01:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Step taken in compliance with Supreme Court directives.
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन में उठाया कदम
विज्ञापन

परिसर में कुत्ता दिखने पर सुरक्षा अधिकारी को सूचना देना अनिवार्य

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। बल्लभगढ़ एम्स के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं अस्पताल परिसर को लावारिस कुत्तों से मुक्त और सुरक्षित रखने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह कदम सुप्रीम कोर्ट के अनिवार्य निर्देशों के अनुपालन में उठाया गया है।
नोटिस के अनुसार अस्पताल परिसर में लावारिस कुत्ता दिखाई देने पर कर्मचारी, मरीज और उनके परिजन तुरंत नोडल अधिकारी या नजदीकी सुरक्षा गार्ड को सूचना देंगे। इसके अलावा परिसर में खुले स्थानों पर खाने का बचा हुआ सामान फेंकने पर रोक लगाई गई है। संस्थान ने निर्देश दिए हैं कि खाद्य अपशिष्ट केवल निर्धारित कूड़ेदानों में ही डाला जाए, ताकि लावारिस जानवर परिसर में आकर्षित न हों।
विज्ञापन

लावारिस कुत्तों को सुरक्षित तरीके से हटाने के लिए नोडल अधिकारी नगर निगम फरीदाबाद के साथ समन्वय करेंगे। संस्थान के प्रोफेसर प्रभारी डॉ. आनंद कृष्णन की ओर से जारी नोटिस में परिसर की सुरक्षा बनाए रखने के लिए सभी कर्मचारियों, मरीजों और आगंतुकों से निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed