{"_id":"6acfc42bf9321957fd0c20c6","slug":"state-level-nagara-competition-to-be-organized-in-kurukshetra-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82704-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय नगाड़ा प्रतियोगिता का होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय नगाड़ा प्रतियोगिता का होगा आयोजन
विज्ञापन
75 हजार रुपये विजेता को मिलेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग 16 अक्तूबर को कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय नगाड़ा (बंचारी) प्रतियोगिता का आयोजन मल्टी आर्ट सेंटर में करेगा। डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल ने बताया कि इसमें हरियाणा के मूल निवासी कलाकार ही भाग ले सकेंगे। प्रतिभागियों को आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। इसमें भाग लेने वाले प्रत्येक दल में 10 कलाकारों का होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त सभी दलों की प्रस्तुति हरियाणवी लोक परिधान एवं वेशभूषा में होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दलों को पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दल को 75,000 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले दल को 65,000 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दल को 55,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त पांच सांत्वना पुरस्कार में प्रत्येक विजेता दल को 10,000 रुपये की राशि मिलेगी।
प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार प्रत्येक दल को प्रस्तुति के लिए तीन से पांच मिनट का समय दिया जाएगा। प्रस्तुति पारंपरिक रसिया गायन अथवा हरियाणा के पारंपरिक लोक संगीत पर आधारित होनी अनिवार्य है। इसके साथ ही प्रस्तुति में प्राचीन परंपरा के अनुरूप पारंपरिक लोक वाद्य यंत्रों का उपयोग करना अनिवार्य होगा।