{"_id":"6ad90fe8799235caf000eadf","slug":"spraying-will-be-intensified-to-tackle-pollution-faridabad-news-c-1-1-noi1171-4859198-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: प्रदूषण से निपटने के लिए छिड़काव तेज होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: प्रदूषण से निपटने के लिए छिड़काव तेज होगा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दिल्ली एनसीआर में ग्रेप-वन लागू होने के बाद नगर निगम ने प्रदूषण से निपटने के लिए अपनी कमर कस ली है। और प्रदूषण को कम करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर में स्मोक गन के फेरे बढ़ाए जाएंगे और अतिरिक्त छिड़काव किया जाएगा, जिससे प्रदूषण को कम किया जा सके।
शहर में प्रदूषण स्तर को कम रखने और धुंध और धूल को हटाने के लिए नगर निगम की ओर से लगातार एंटी स्मोक गन और टैंकरों के जरिए छिड़काव किया जाता है। ग्रेप-वन लागू होने के बाद अब नगर निगम की टीम ने अपनी इस योजना को और तेज कर दिया है। अभी शहर में छिड़काव और फॉगिंग की जा रही थी, जिसकी संख्या को बढ़ा दिया गया है। बृहस्पतिवार से इस संख्या को और बढ़ा दिया जाएगा। जिससे कि शहर वासियों को प्रदूषण के बढ़ते असर से बचाया जा सके और उन्हें किसी तरह की परेशानी और समस्या न हो। नगर निगम आयुक्त की ओर से सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखें और इसकी रिपोर्ट तैयार करके लगातार उच्च अधिकारियों को भेजें।
-- -
10 स्मॉग गन और 10 टैंकर कर रहे हैं छिड़काव
नगर निगम की ओर से शहर में स्वच्छता बनाए रखने और प्रदूषण को कम करने के लिए 10 स्मॉग गन, फुहारें फेंकने वाले 10 पानी के टैंकर और 16 सड़क साफ करने वाली मशीनें मौजूद हैं। इनके जरिए रोज स्वच्छता के लिए काम किया जाता है। ग्रेप-वन लागू होने के बाद इनके फेरे बढ़ाए गए हैं। वहीं अब इनके फेरों को दो गुना करने की तैयारी की जा रही है। जिससे आमजनों को किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
-- -
वर्जन-
शहर में प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए हमारी टीमें लगातार काम कर रही हैं। ग्रेप-वन के बाद टीमों को और अलर्ट कर दिया गया है। शहर में स्मोक गन और पानी के टैंकरों के फेरे बढ़ाए जाएंगे, जिससे हवा में उड़ने वाले धूल के कण और प्रदूषण को कम किया जा सके। शहर में भी निगरानी की जाएगी, जिससे कोई व्यक्ति कूड़ा जलाने जैसी गतिविधि न कर सके। -अजय पंघाल, कार्यकारी अभियंता