{"_id":"6894e1278ea637740a05a97c","slug":"sports-equipment-reached-government-schools-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-48743-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सरकारी स्कूलों में पहुंचे खेल उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सरकारी स्कूलों में पहुंचे खेल उपकरण
Thu, 07 Aug 2025 10:53 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Thu, 07 Aug 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के सभी राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए खेल उपकरण पहुंचा दिए गए हैं। हाल ही में शिक्षा विभाग द्वारा इन उपकरणों की उपलब्धता और उपयोग को लेकर निरीक्षण किया गया, जिसमें अधिकांश स्कूलों में आवश्यक खेल सामग्री पहुंचने की पुष्टि हुई है।
जिला खेल शिक्षा अधिकारी हरवीर ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग की ओर से छात्रों के लिए क्रिकेट, बैडमिंटन, कराटे, एथलेटिक्स आदि से संबंधित सभी जरूरी खेल उपकरण भेजे गए हैं। इसमें भाला फेंकने के लिए जैवलिन, रस्सी, बैट, बॉल, रैकेट और अन्य सामग्री शामिल है। उन्होंने बताया कि विभाग ने इस पूरे वितरण और क्रियान्वयन की निगरानी के लिए एक कमेटी भी गठित की है, जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी, बीईओ, सभी सरकारी स्कूलों के प्राचार्य और खेल शिक्षा अधिकारी शामिल हैं।
शिक्षा विभाग ने खेलों के विकास के लिए स्कूलों को वित्तीय सहायता भी दी है। इसके तहत 12वीं तक के स्कूलों को 25 हजार, 8वीं व 10वीं तक के स्कूलों को 10 हजार और प्राइमरी स्कूलों को 5 हजार की राशि दी गई थी। इस राशि का उपयोग खेल सामग्री खरीदने और विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए किया गया है। हरवीर ने बताया कि हाल ही में विभाग की ओर से सभी स्कूलों में निरीक्षण किया गया था ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि छात्र इन खेल उपकरणों का लाभ उठा रहे हैं या नहीं।