फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sports department coaches will go to schools and make students aware

Faridabad News: खेल विभाग के कोच स्कूलों में जाकर छात्रों को करेंगे जागरूक

Thu, 14 Sep 2023 07:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 07:20 PM IST
विज्ञापन
Sports department coaches will go to schools and make students aware
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में खेलने के लिए करेंगे तैयार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। प्रदेश सरकार ने नई खेल प्रतिभा को खोजने के लिए राजकीय स्कूली छात्रों को प्रार्थना के दौरान खेल में हिस्सा लेने के लिए जागरूक किया। इसके विभाग में तैनात प्रत्येक कोच को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसका उद्देश्य बेहतरीन खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें प्रशिक्षित करना है, जिससे वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी पहचान बना सकें।
खेल विभाग की ओर से खेलों को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए कई रणनीति तैयार की जा रही हैं। इसी क्रम में खेल विभाग के कोच राजकीय स्कूलों में जाकर खेलों में हिस्सा लेने के लिए विद्यार्थियों को जागरूक करेंगे। वहीं, स्कूलों में खिलाड़ियों की संख्या बढ़ाने के लिए स्कूल स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित करने की भी रणनीति तैयार की गई है। जिससे की कम आयु में बेहतर खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें प्रशिक्षित किया जा सकें। वहीं, स्कूल स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसके लिए न्यूनतम दो-दो टीमें तैयार कर, उन्हें बेहतर प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे की वह प्रदेश के लिए पदक जीत सकें। इस संबंध में जिला खेल अधिकारी को दिशानिर्देश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


प्राथमिक स्कूल के विद्यार्थियों पर होगा विशेष ध्यान

पांचवीं कक्षा तक के बच्चों पर खेल विभाग के कोच की विशेष नजर होगी। वहीं, पीटीआई को दो-तीन स्कूलों में से बेहतरीन खिलाड़ियों का चयन करने की जिम्मेदारी होगी। इन खिलाड़ियों को लेकर टीम तैयार की जाएगी। खेल विभाग में तैनात विशेषज्ञ कोच के माध्यम से इन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
खेल विभाग में तैनात सभी कोच को स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को खेल के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें प्रशिक्षित करना है।
देवेंद्र सिंह गुलिया, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed