{"_id":"648c774ad5c5551ebe0bae34","slug":"sports-complex-sector-12-football-ground-football-ground-will-be-upgraded-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-6967-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: खेल परिसर सेक्टर-12 फुटबॉल मैदान फुटबॉल मैदान होगा अपग्रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: खेल परिसर सेक्टर-12 फुटबॉल मैदान फुटबॉल मैदान होगा अपग्रेड
Fri, 16 Jun 2023 08:22 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Fri, 16 Jun 2023 08:22 PM IST
विज्ञापन
खेल परिसर सेक्टर-12 फुटबॉल मैदान फुटबॉल मैदान होगा अपग्रेड मैदान में मिट्टी भरने और घास लगाने का काम किया जाएगा शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-12 के फुटबॉल मैदान को पीडब्ल्यूडी की ओर से अपग्रेड करने का निर्णय लिया गया है। योग दिवस के बाद परिसर में करीब डेढ़ फुट मिट्टी से भराव और हरी खास लगाने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान यहां अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में स्थानांतरित किया जा सकता है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के अधिकारियों से जल्द स्वीकृति ले ली जाएगी।
मैदान में जगह- जगह गड्ढे हो गए हैं। बारिश के मौसम में मैदान पर पानी एकत्रित हो सकता है। इससे अभ्यास के दौरान खिलाड़ी चोटिल हो सकते हैं। फुटबॉल मैदान में रोजाना 100 से ज्यादा खिलाड़ी अभ्यास के लिए आते हैं, इनमें बड़ी संख्या में महिला खिलाड़ी भी शामिल हैं। मैदान का रख रखाव नहीं होने के कारण मैदान से घास गायब हो गई है और मैदान में गड्ढे भी हो गए हैं। विभाग की ओर से इसे अपग्रेड करने का प्रस्ताव रखा गया था, जिसकी स्वीकृति मिल गई है। जिला खेल विभाग का कहना है कि योग दिवस के बाद से पीडब्ल्यूडी की ओर से मैदान पर करीब दो फुट मिट्टी डालकर घास लगाने का निर्णय लिया गया है। वहीं, मैदान के चारों तरफ लाइट लगाई जाएंगी, जिससे यहां दिन-रात के मुकाबले हों सकें। अभी मैदान ठीक नहीं होने से जिला स्तरीय फुटबॉल के मुकाबले भी नहीं हो रहे थे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
आठ फुट छोटा हो गया था मैदान
सेक्टर-12 फुटबॉल मैदान पर हॉकी का सिंथेटिक ट्रैक बनने से फुटबॉल मैदान अंतरराष्ट्रीय मापदंड से करीब आठ फुट चौड़ाई में छोटा हो गया था। जिला प्रशासन की ओर से 15 अगस्त और 26 जनवरी के कार्यक्रम के लिए फुटबॉल मैदान के पास ही स्टेज बना दिया गया है। वहीं, दूसरी तरफ विभाग की ओर से हॉकी खिलाड़ियों का सिंथेटिक मैदान है। इस कारण फुटबॉल के मैदान की चौड़ाई करीब आठ फुट छोटी हो गई थी। कनिष्ठ और वरिष्ठ आयुवर्ग के मुकाबले के लिए फुटबॉल का मैदान न्यूनतम 110 मीटर लंबा और 75 मीटर चौड़ा होना चाहिए। इसके बाद दोनों साइड न्यूनतम 10-10 फीसदी जगह खाली होनी चाहिए। इससे खिलाड़ियों को मैच के दौरान दिक्कत न हों। जिला प्रशासन से आग्रह के बाद स्टेज को तोड़ कर अब आधुनिक घास लगाकर मैदान तैयार किया जा रहा है।
वर्जन
मैदान को अपग्रेड किया जा रहा है। मैदान में घास लगाने के बाद चारों तरफ लाइट लगाने की योजना है, जिससे की यहां रात में भी मैच हो सकें।
दवेंद्र सिंह गुलिया, जिला खेल अधिकारी