फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   SPO deployed for security of Bittu Bajrangi dismissed

Faridabad News: बिट्टू बजरंगी की सुरक्षा में तैनात एसपीओ बर्खास्त

Wed, 10 Apr 2024 11:37 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Wed, 10 Apr 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
SPO deployed for security of Bittu Bajrangi dismissed
- वायरल वीडियो में एक व्यक्ति को डंडे से पिटाई के दौरान बिट्टू के साथ दिखा था एसपीओ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नूंह हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी की सुरक्षा में तैयार विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) प्रमोद को बुधवार को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। आरोप है कि पिछले दिनों वायरल हुई वीडियो में बिट्टू एक व्यक्ति को डंडे से पीट रहा था और पुलिस कर्मी खड़ा होकर पूरे नजारे को देख रहा था। वायरल वीडियो में वह धूम्रपान करते नजर आ रहा था। उसने युवक को बचाने का भी प्रयास नहीं किया।
दो अप्रैल को बाबा मंडी निवासी श्यामू ने पर्वतिया कॉलोनी चौकी पुलिस को शिकायत थी। इसमें उसने बताया कि वह कॉलोनी में विनोद के मकान में किरायेदार है। एक अप्रैल को वह घर के पास स्थित एक नाबालिग लड़की को चॉकलेट दिलाने दुकान पर ले जा रहा था। ऐसे में कुछ लोगों ने उसे गलत समझकर पकड़ लिया। वे लोग उसे पकड़कर बिट्टू बजरंगी के पास ले गए। बिट्टू बजरंगी ने बिना कुछ पूछे लोगों के कहने पर दूसरे समुदाय का समझकर मारपीट शुरू कर दी। वायरल वीडियो में एसपीओ प्रमोद बगल में खड़ा होकर धूम्रपान करता नजर आया। दूसरी वीडियो में बिट्टू द्वारा युवक की पिटाई के दौरान भी एसपीओ मूकदर्शक बनकर खड़ा नजर आया। लिहाजा वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए सारन थाना पुलिस ने बिट्टू बजरंगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सुरक्षा में तैनात एसपीओ को बर्खास्त करने की सिफारिश की गई थी। इस मामले में पुलिस ने रविवार को बिट्टू बजरंगी को गिरफ्तार कर लिया। अगले दिन उसे थाने से जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन


वर्जनबिट्टू बजरंगी के द्वारा युवक की पिटाई के मामले में एसपीओ की लापरवाही सामने आई है। उसने अपना दायित्व नहीं निभाया। इससे पुलिस की छवि धूमिल हुई है। इसलिए उसे बर्खास्त कर दिया गया। - कुलदीप कुमार, डीसीपी, एनआईटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed