फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Spent the evening waiting for the merit list. Students were disappointed.

Faridabad News: शाम तक मेरिट सूची के इंतजार में बीता.. छात्रों को हुई निराशा

Wed, 12 Jul 2023 09:45 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Wed, 12 Jul 2023 09:45 PM IST
विज्ञापन
Spent the evening waiting for the merit list. Students were disappointed.
कॉलेजों में स्नातक के दाखिले के लिए विद्यार्थियों को थी उत्सुकता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबा। कॉलेजों में स्नातक के दाखिले के लिए मेरिट सूची देर शाम तक जारी नहीं हो सकी। सेक्टर 16 स्थित राजकीय कॉलेज में देर शाम तक ऑनलाइन दस्तावेजों का सत्यापन हुआ। पूर्व शेड्यूल के अनुसार 12 जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी होनी थी। इस सूची में शामिल होने वाले छात्रों को 13 से 16 जुलाई के दौरान फीस का भुगतान कर दाखिला लेना था। वहीं, छात्रों में सूची को लेकर उत्सुकता थी। महिला राजकीय कॉलेज की दाखिला संयोजक डॉ. अर्चना वर्मा का कहना है कि देर रात तक सूची जारी होने की संभावना है।

मालूम हो कि उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से 17 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी। आवेदन की अंतिम तिथि पहली बार 28 जून को बढ़ाकर सात जुलाई कर दी गई थी। इसके बाद अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 जुलाई कर दी गई थी। 11 तारीख को दस्तावेजों का सत्यापन करना था। 12 जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी कर बृहस्पतिवार से दाखिला प्रकिया शुरू करनी थी। देर शाम तक उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से पहली मेरिट सूची जारी नहीं हो सकी। राजकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार देर शाम तक पहली मेरिट सूची जारी नहीं हो सकी। उनका मानना कि बीए, बीकाम और बीबीए पाठ्यक्रम की मेरिट लिस्ट हाई रहेगी। इन कोर्स के लिए पांच हजार से ज्यादा आवेदन मिले हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed