फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Special train arrived from Odisha carrying 41 tons of oxygen

ओडिशा से 41 टन ऑक्सीजन लेकर पहुंची विशेष ट्रेन

Tue, 04 May 2021 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Special train arrived from Odisha carrying 41 tons of oxygen
फरीदाबाद। जिले व उसके आसपास के इलाकों में ऑक्सीजन की भारी किल्लत को देखते हुए ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन चलाई गई है। ये ट्रेन ओडिशा से लिक्विड ऑक्सीजन लेकर मंगलवार को ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसके साथ ही चार खाली टैंकर भी मंगलवार को ही ओडिशा के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

ओडिशा से ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची ट्रेन में लदे टैंकरों को भारी पुलिस बल की निगरानी में उतारा गया। तीनों टैंकर फरीदाबाद व गुरुग्राम भेजे गए हैं। यहां से जरूरत के हिसाब से ऑक्सीजन प्रदेश के विभिन्न जिलों में भेजी जाएगी। जानकारी के अनुसार ट्रेन से आए तीनों टैंकरों में करीब 41 टन लिक्विड ऑक्सीजन है। इसके साथ ही चार खाली टैंकर ट्रेन में लोड कर ओडिशा वापस भेजे गए हैं। तुगलकाबाद की एरिया ऑफिसर भावना जैन ने बताया कि दो दिन पहले भी 107 टन से अधिक लिक्विड ऑक्सीजन ओडिशा से मंगाई गई थी, जिसे फरीदाबाद व गुरुग्राम भेजा गया था। मंगलवार को 41 टन ऑक्सीजन आई है। रेलवे लगातार ऑक्सीजन की सप्लाई कर रहा है। जो चार टैंकर मंगलवार को भेजे गए हैं, उनमें सात मई की सुबह तक गैस लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed