फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Speakers expressed their views at the national conference held at JC Bose University.

Faridabad News: जेसी बोस विवि में राष्ट्रीय सम्मेलन में वक्ताओं ने रखे विचार

Tue, 21 Apr 2026 10:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Speakers expressed their views at the national conference held at JC Bose University.
एनर्जी ट्रांजिशन पाथवे पर किया गया राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग द्वारा सतत ऊर्जा समाधान एवं भविष्य की रणनीतियों पर विचार-विमर्श हेतु एनर्जी ट्रांजिशन पाथवे पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में पूरे देश से लगभग 80 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।


कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने ऊर्जा संक्रमण जैसे उभरते विषय पर सफलतापूर्वक सम्मेलन आयोजित करने के लिए भौतिकी विभाग की सराहना की। उन्होंने विभाग द्वारा क्वांटम टेक्नोलॉजी के अंतर्गत क्वांटम कंप्यूटिंग पर क्रेडिट कोर्स शुरू करने की पहल की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह एक अग्रणी पहल है तथा विश्वविद्यालय क्वांटम टेक्नोलॉजी के लिए समर्पित प्रयोगशाला स्थापित करने के लिए उत्सुक है।
विज्ञापन



सम्मेलन के दौरान एक पैनल चर्चा का आयोजन भी किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रो. सोनिया बंसल ने की। चर्चा में वर्तमान एवं भविष्य की आवश्यकताओं से जुड़े विषयों जैसे ऊर्जा क्षेत्र पर युद्ध का प्रभाव, स्थिति एवं समाधान तथा भारत का वर्ष 2047 तक ऊर्जा संक्रमण पर विचार-विमर्श किया गया। अकादमिक जगत, उद्योग, पूर्व छात्रों एवं विद्यार्थियों से जुड़े विशेषज्ञों ने ऊर्जा क्षेत्र में प्रभावी समाधानों की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा भौतिकी विभाग के विभिन्न कक्षों में समानांतर शोध-पत्र प्रस्तुति सत्र आयोजित किए गए, जिनमें प्रतिभागियों ने अपने नवाचारपूर्ण शोध कार्य प्रस्तुत किए। ई-पोस्टर प्रस्तुति सत्र ने युवा शोधार्थियों को अपने विचार साझा करने का अवसर प्रदान किया। सम्मेलन का समापन भारत में ऊर्जा स्टार्टअप पर आधारित एक ऑडियो-विजुअल सत्र के साथ हुआ।




इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. अजय रंगा, प्रो. अनुराधा शर्मा, अधिष्ठाता (विज्ञान), प्रो. मनीषा गर्ग, निदेशक (अनुसंधान एवं विकास) सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न अधिष्ठाता एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed