फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Spark Minda and Honda cars won the competition.

Faridabad News: स्पार्क मिंडा और होंडा कार ने जीते मुकाबले

Sun, 15 Mar 2026 01:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Spark Minda and Honda cars won the competition.
-कॉरपोरेट टूर्नामेंट में खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। मानव रचना स्पोर्ट्स अकादमी में चल रहे कॉरपोरेट टूर्नामेंट में शनिवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। स्पार्क मिंडा और होंडा कार ने सेमीफाइनल में अपना-अपना स्थान पक्का कर लिया। स्पार्क मिंडा ने एमआरईआई को 79 रन के बड़े अंतर से हराया। वहीं होंडा कार ने एस (एसीई) को रोमांचक मुकाबले में 13 रन से शिकस्त दी।

पहले क्वार्टर फाइनल में स्पार्क मिंडा ने बल्लेबाजी करते हुए 327 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में बल्लेबाजी को आई एमआरईआई की टीम 19 ओवर में सिर्फ 248 रन पर सिमट गई। स्पार्क मिंडा के लिए बब्लू त्यागी ने 118 और सौरभ शर्मा ने 79 रन की पारी खेली। एमआरईआई के लिए इमरान ने दो विकेट लिए। वहीं एमआरईआई के लिए निखिल दिवाकर ने 142 रन की पारी खेली, पर कोई अन्य खिलाड़ी उनका साथ नहीं दे सका। स्पार्क मिंडा की ओर से अहमद ने तीन और आकाश ने दो विकेट लिए। बब्लू त्यागी मैन ऑफ द मैच चुने गए।
विज्ञापन


दूसरे क्वार्टर फाइनल में होंडा कार की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 258 रन पर ऑल आउट हो गई। इसके जवाब में बल्लेबाजी को आई एस की टीम पूरे ओवर खेलकर सिर्फ 245 रन ही बना सकी। होंडा की ओर से सचिन ने 95 और नरेंद्र ने 57 रन बनाए। एस के लिए नीरज और यशवीर ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि मोनू और राकेश को दो-दो विकेट मिले।इसके जवाब में एस की ओर से बल्लेबाजी को आए केपी चाहर ने 62 और मोनू शर्मा ने 46 रन बनाए। होंडा के लिए वीजे शर्मा ने तीन जबकि अनुज और रिपांशु ने दो-दो विकेट लिए। सचिन को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed