फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sona Varshgarh ROB files in Railway Ministry for three months

Faridabad News: तीन माह से रेल मंत्रालय में सोहना बल्लभगढ़ आरओबी की फाइल अटकी

Sat, 04 Nov 2023 10:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Sona Varshgarh ROB files in Railway Ministry for three months
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। सरकार की घोषणा के सात साल बाद भी बल्लभगढ़-सोहना रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) को चार लेन करने की योजना सिरे नहीं चढ़ सकी है। तीन माह से ओएचई लाइन के ऊपर कार्य करने के लिए मंजूरी की फाइल रेल मंत्रालय में अटकी है। जिस कारण कार्य शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में रोजाना करीब 50 हजार वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ रहा है।
बल्लभगढ़-सोहना रेलवे ओवरब्रिज औद्योगिक सेक्टर-24, 25 और रिहायशी सेक्टर-23 से जोड़ने का कार्य करता है। अभी यह दो लेन का है। जिससे रोजाना हजारों वाहनों की आवाजाही होती है। संकरा होने के कारण सुबह-शाम भारी जाम लगता है। पांच मिनट का सफर तय करने में नौकरीपेशा लोगों को 20 से 25 मिनट लग जाते हैं। इस आरओबी को चार लेन बनाने की घोषणा सात साल पहले मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने बड़खल विधानसभा क्षेत्र में आयोजित प्रगति रैली में की थी। इसके बाद योजना फाइलों में दब कर रह गई। जनवरी 2023 में मुख्यमंत्री ने फरीदाबाद प्रवास के दौरान इस आरओबी को लेकर अधिकारियों से फिर चर्चा की। जिसके बाद उन्होंने जल्द से जल्द आरओबी का निर्माण शुरू कराने के आदेश दिए। हरियाणा लोक निर्माण विभाग सड़क एवं पुल द्वारा इसकी डिजाइन, लागत आदि की फाइल तैयार कर सरकार के समक्ष भेज दी। जिसे पिछले दिनों सरकार ने मंजूरी प्रदान कर दी।
विज्ञापन

--

आरओबी से गुजरते हैं पांच विधानसभा क्षेत्र के 50 हजार लोग
आरओबी पांच विधानसभा क्षेत्र बल्लभगढ़, फरीदाबाद, पृथला, एनआईटी और बड़खल को जोड़ता है। आसपास भारी औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण भी बड़े वाहन निकलते हैं तो जाम की स्थिति बन जाती है। मौके पर लोक निर्माण विभाग के पास जमीन कम है। इसलिए यहां पर आरओबी को चार लेन बनाना संभव नहीं था। सरकार ने बाधाओं को दूर करने के लिए निजी भू-स्वामियों से जमीन अधिग्रहण करने के लिए तत्कालीन उपायुक्त जितेंद्र यादव की अध्यक्षता में एक समिति बनाई थी, जिसमें एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद, जिला राजस्व अधिकारी बिजेंद्र राणा, हरियाणा लोक निर्माण विभाग सड़क एवं पुल के उपमहाप्रबंधक राहुल सिंह, तहसीलदार बल्लभगढ़ भूमिका लांबा शामिल थे। समिति ने निजी भू-स्वामियों से जमीन अधिग्रहण का सौदा तय करके सरकार को भेज दिया था, लेकिन रेलवे लाइन के ऊपर पुल बनाने के लिए रेल मंत्रालय से मंजूरी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
वर्जन

बल्लभगढ़-सोहना आरओबी की फाइल रेल मंत्रालय में मंजूरी के लिए भेजी हुई है। सरकार की मंजूरी के बाद टेंडरिंग प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरु कर दिया जाएगा। - राहुल सिंह, उपमहाप्रबंधक, हरियाणा लोक निर्माण विभाग सड़क एवं पुल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed