Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Son of a Delhi Police ASI opens fire on three brothers

एएसआई के बेटे ने तीन सगे भाइयों पर की फायरिंग: गोली लगने से दो भाइयों की हालत गंभीर; साइड मांगने पर हुआ विवाद

Fri, 13 Nov 2026 04:40 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: Akash Dubey Updated Fri, 13 Nov 2026 04:40 PM IST
सार

घटना में प्रशांत की गर्दन और छोटे भाई प्रिंस की छाती में गोली लगी है। बेटे की छठी कार्यक्रम के लिए दोनों भाई बुआ को लेने दिल्ली रेलवे स्टेशन जा रहे थे। वारदात के बाद खेड़ी पुल थाना पुलिस ने आरोपी जसवंत को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Son of a Delhi Police ASI opens fire on three brothers
गोली लगने से घायल हुए प्रशांत और प्रिंस (रेड टी-शर्ट) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद की भरत कॉलोनी में गुरुवार रात महज गाड़ी को साइड देने के विवाद में दिल्ली पुलिस में तैनात एक सहायक उपनिरीक्षक के बेटे ने तीन सगे भाइयों पर तीन राउंड फायरिंग कर दी। इस वारदात में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की गर्दन और दूसरे की छाती में गोली लगी है। दोनों घायलों को गंभीर हालत में सेक्टर-21ए स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को राउंडअप (हिरासत में) कर लिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भरत कॉलोनी निवासी प्रशांत (27) की पत्नी ने चार दिन पहले ही एक बच्चे को जन्म दिया था। शुक्रवार को घर में नवजात बच्चे की छठी का कार्यक्रम रखा गया था। इसी समारोह में शामिल होने के लिए राजस्थान के कोटा से उनकी बुआ ट्रेन के जरिए दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच रही थीं। गुरुवार (12 नवंबर) रात करीब 10 बजे पीयूष अपने दो सगे भाइयों प्रशांत, प्रिंस (23) और साले तुषार के साथ कार में सवार होकर बुआ को लेने दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए निकले थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ता रोकने और साइड मांगने पर भड़का विवाद
घर से करीब 100 मीटर दूर सेंट्रल बैंक के पास सड़क पर कई गाड़ियां खड़ी होने के कारण रास्ता जाम था। वहां आरोपी जसवंत अपनी ब्रेजा कार लेकर खड़ा था। पीयूष ने जसवंत से गाड़ी हटाकर साइड देने को कहा, लेकिन आरोप है कि जसवंत ने साइड देने के बजाय अपनी कार आगे लगाकर उनका रास्ता पूरी तरह रोक दिया। विरोध करने पर जसवंत गाड़ी से नीचे उतरा और गाली-गलौच करते हुए पिस्टल निकाल ली। देखते ही देखते आरोपी ने तीनों भाइयों पर तीन राउंड फायरिंग कर दी। गोलीबारी में एक गोली इलेक्ट्रॉनिक शोरूम संचालक प्रशांत की गर्दन में जा लगी, जबकि दूसरी गोली बी-टेक द्वितीय वर्ष के छात्र प्रिंस की छाती में लगी। वहीं, तीसरे भाई पीयूष और साले तुषार को गोली छूकर निकल गई, जिससे वे बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन

घर की खुशियां मातम में बदलीं, आरोपी हिरासत में
वारदात के बाद परिजनों ने आनन-फानन में दोनों घायल भाइयों को सेक्टर-21A स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर प्रिंस के शरीर से गोली निकाल दी है, जबकि प्रशांत की नाजुक हालत को देखते हुए उनका ऑपरेशन किया जा रहा है। इस घटना के बाद परिवार ने घर में होने वाला छठी का कार्यक्रम रद्द कर दिया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची खेड़ी पुल थाना पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के तीन खाली खोल बरामद किए हैं। खेड़ी पुल थाना प्रभारी राकेश ने बताया कि शिकायत के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जसवंत को राउंडअप कर लिया गया है। पुलिस वारदात में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी और अन्य पहलुओं को लेकर आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed