फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Son-in-law killed father-in-law during an altercation, case registered against eight

Faridabad News: कहासुनी में दामाद ने कर दी ससुर की हत्या, आठ के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 13 Apr 2024 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Son-in-law killed father-in-law during an altercation, case registered against eight
नगीना/पिनगवां। क्षेत्र के गांव ढाडोली कलां में शनिवार को दिल दहला देने वाला हादसा घटित हुआ। यहां एक दामाद ने अपने ससुर की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने छानबीन के बाद दामाद समेत 8 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। मृतक की पहचान सोहराब (62) गांव ढाडोली कलां के रूप में हुई है। मुख्य आरोपी सहूद वारदात को अंजाम देकर फरार है, जबकि दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही नूंह डीएसपी अजायब सिंह अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार मृतक सोहराब पुत्र रहीम खान गांव ढाडोली कलां ने 17 साल पहले अपनी दो बेटियों की शादी नूंह थाना के गांव रेहना सुभान खां के दो बेटों से की थी। आरोप है कि दामाद सहूद पुत्र सुभान खां ने ससुर सोहराब के पेट में सरिया घोपकर मौत के घाट उतार दिया। दामाद को धमकाना व पीटना हत्या के पीछे कारण माना जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अलआफिया अस्पताल में भेज दिया है।
विज्ञापन




मृतक के परिवार का आरोप है कि दोनों दामाद बेटियों को तंग करते रहते थे। अक्सर मारपीट होने के कारण बेटियां पिता सोहराब से बार-बार फोन पर शिकायत करतीं रहती थीं। ज्यादा तंग आकर बेटियां गांव रेहना से अपने मायके गांव ढाडोली कलां आ जाती थी। अभी भी वह मायके आ रखी थी। ईद के त्योहार पर अपनी पत्नी को लेने दामाद सहूद आया था। ससुर सोहराब ने उसे काफी समझाया तथा अभद्र भाषा इस्तेमाल की थी, जिससे नाराज होकर दामाद ने बदला लेने की नीयत बना ली और मौका पाकर ससुर की हत्या को अंजाम दे दिया। डीएसपी अजायब सिंह ने कहा कि आठ लोगों के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिसने गहनता से पूछताछ हो रही है। जल्दी ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। मामूली से विवाद में रिश्तों का कत्ल होने से मेवात इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। ढाडोली गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed