{"_id":"5d8e44518ebc3e93a04e89f9","slug":"son-death-case-faridabad-news-noi4640210117","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे के मौत पर ससुरालियों के खिलाफ दर्ज कराया हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे के मौत पर ससुरालियों के खिलाफ दर्ज कराया हत्या का केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद की राजीव नगर कॉलोनी में सात अगस्त की रात हुई युवक की हत्या के मामले में मृतक के पिता ने हत्या का मामला दर्ज कराया है। वादी ने अपनी पुत्रवधु और समधी समेत बेटे के ससुराल पक्ष के छह लोगों को नामजद कराया है। जांच अधिकारी उप निरीक्षक यासीन खान ने बताया कि मूलरूप से हरदोई के रहने वाले रामशरण पुत्र जयराम न्यू बसेलवा कॉलोनी में रहते हैं। बेटे विवेक उर्फ लल्ला की सात अगस्त को मौत हो गई। विवेक राजीव नगर कॉलोनी स्थित अपनी ससुराल में ही रहता था। आठ अगस्त की रात करीब तीन बजे समधी ने फोन कर विवेक की मौत की सूचना दी।
पुलिस ने बताया कि आठ अगस्त को सुबह ही रामशरण फरीदाबाद पहुंचे और अपने बेटे के शव को लेकर हरदोई चले गए। वहां अंतिम संस्कार के वक्त शरीर पर चोट के निशान मिलने पर उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें गला दबा कर हत्या की बात सामने आई। हरदोई पुलिस को शिकायत देकर उन्होंने बेटे का अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद ओल्ड फरीदाबाद थाने में बेटे की हत्या के मामले में बहू विनीता समेत किशन, जुगनू, आनंद, रनवीर व अरुण निवासी हरदोई थाना सिटी कोतवाली गांव मजरेटा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। ओल्ड फरीदाबाद पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।