फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Some relief from the heat due to the movement of clouds.

Faridabad News: बादलों की आवाजाही से गर्मी से मिली थोड़ी राहत

Tue, 21 Jul 2026 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Some relief from the heat due to the movement of clouds.
सुबह से ही छाए बादल मौसम हुआ सुहावना,  फरीदाबाद गोल्फ क्लब के पार्क में नाचता मोर। फोटो जोगेंद्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। शहर में सोमवार सुबह से आसमान पर बादलों का डेरा रहने से लोगों को उमस भरी गर्मी और तेज धूप से कुछ राहत मिली। दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौली के बीच मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहा। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक जिले में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की प्रबल संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है।


मौसम विभाग की पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार 21 से 22 जुलाई तक सामान्यतः आसमान में बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पूर्वानुमान के मुताबिक 21 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री, 22 जुलाई को 31 डिग्री और 23 जुलाई को 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। वहीं न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed