फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Soil is being sold by occupying the land of the Waqt Board

Faridabad News: वक्त बोर्ड की जमीन पर कब्जा कर बेची जा रही मिट्टी

Tue, 10 Jun 2025 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Soil is being sold by occupying the land of the Waqt Board
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। गांव लढौली स्थित वक्फ बोर्ड की जमीन पर अवैध रूप से माइनिंग करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने हरियाणा वक्फ बोर्ड के संपदा अधिकारी की शिकायत पर केस दर्ज किया है। मौके से बिना नंबर के दो ट्रैक्टर-ट्राॅली व एक जेसीबी मशीन पकड़ी गईं।


हरियाणा वक्फ बोर्ड के संपदा अधिकारी जमील ने बताया कि लढौली गांव में वक्फ बोर्ड की जमीन है। इस जमीन पर खेमचंद, मान सिंह, केक सिंह व चंदन सिंह मिट्टी चोरी कर रहे हैं। मिट्टी चोरी की सूचना मिलने पर 8 जून को वक्फ बोर्ड के संपदा अधिकारी जमील ने बल्लभगढ़ के एसडीएम मयंक भारद्वाज के साथ मौका मुआयना किया। मुआयने के दौरान पता चला कि बिना नंबरों के 2 ट्रैक्टर ट्रॉली जेसीबी की मदद से मिट्टी उठा रहे हैं। अधिकारियों ने दो ट्रैक्टर ट्राली व जेसीबी मशीन को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। डायल 112 की पुलिस टीम भी कॉल कर बुलाई गई। इससे पहले भी 6 मार्च को आरोपियों के खिलाफ शिकायत की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed