फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sohna flyover and Mujesar underpass get green signal, will get relief from traffic jam

Faridabad News: सोहना फ्लाईओवर और मुजेसर अंडरपास को मिली हरी झंडी, जाम से मिलेगी राहत

Sun, 29 Jun 2025 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Sohna flyover and Mujesar underpass get green signal, will get relief from traffic jam
विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जल्द मंजूर कार्यों की आधारशिला रखेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सोहना फ्लाईओवर और मुजेसर अंडरपास को हरियाणा सरकार की ओर से हाई पावर वर्क कमेटी में हुई बातचीत के बाद हरी झंडी मिल गई है। दोनों कार्य जल्द शुरू कराए जाएंगे। विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जल्द ही बल्लभगढ़ आएंगे और सभी मंजूर कार्यों की आधारशिला रखेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के समय में यह परियोजनाएं मंजूर की गई थी, इन परियोजनाओं को अब रफ्तार मिलेगी । उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार ने रिकॉर्ड तोड़ विकास किए हैं और बल्लभगढ़ में होने वाले यह विकास उसी का एक बड़ा उदाहरण है। इससे पहले भी बल्लभगढ़ विधानसभा में बड़े-बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि सोहना पुल से आने जाने के लिए हर रोज लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है, लेकिन आने वाले समय में सोहना फ्लाईओवर का काम शुरू होने के बाद स्थानीय निवासियों को बल्लभगढ़ से सोहना वाया गोच्छी,सेक्टर 55, पाली जाने के लिए आसानी होगी, इसके अलावा उन्होंने कहा कि आजादी के बाद मुजेसर गांव के लोगों को रेलवे फाटक से निजात मिलेगी। यहां हर रोज हादसे होते हैं और कई लोगों की जान चली जाती है। अंडरपास बनने से लोगों को काफी राहत मिलेगी वहीं औद्योगिक क्षेत्र को भी इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

इसके अलावा बैठक में बल्लभगढ़ के सेक्टर 61 में बनाए जाने वाले सिटी बस डिपो के लिए और बल्लभगढ़ और एनआईटी के लिए रेनीवेल का पानी पहुंचने के लिए बड़े प्रोजेक्ट को भी सहमति दी है। सभी कार्य अब जल्द शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed