फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Society residents raised slogans against builders

Faridabad News: सोसाइटी निवासियों ने बिल्डर्स के खिलाफ की नारेबाजी

Mon, 13 Nov 2023 09:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Nov 2023 09:43 PM IST
विज्ञापन
Society residents raised slogans against builders
बिजली फॉल्ट होने के कारण अंधेरे में बनी छोटी दिवाली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-77 बीपीटीपी स्थित पार्कलैंड प्राइड के पीबी ब्लॉक के निवासियों की छोटी दीपावली परेशानी में गुजरी। लाइट न आने से परेशान निवासियों ने बीपीटीपी बिल्डर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने रोष व्यक्त किया कि ब्लॉक में बिजली के पूरे खंभे भी नहीं लगे हैं। इससे आए दिन बिजली फॉल्ट की समस्या बनी रहती है। छोटी दिवाली पर भी ब्लॉक अंधेरे में डूबा रहा। समस्या का समाधान न होने पर परेशान लोगों ने बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया।

पार्कलैंड प्राइड के पीबी ब्लॉक निवासियों का कहना है कि वह लोग पिछले चार वर्षों से बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। ब्लॉक में बिजली संबंधित काम अभी तक अधूरा पड़ा है। बीपीटीपी बिल्डर द्वारा पार्कलैंड प्राइड प्रोजेक्ट को पूरा ही नहीं किया गया है। इसके चलते लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसना पड़ रहा है। ब्लॉक के प्रधान दुष्यंत शर्मा ने बिल्डर्स पर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां सोसाइटी में मूलभूत सुविधाओं की खासी कमी है। जर्जर सड़कों के साथ-साथ पार्कों के रख-रखाव भी कोई जिम्मेदारी लेने वाला नहीं है। सोसाइटी के लोगों ने छोटी दिवाली अंधेरे में मनाई है।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष राजकुमार चौधरी का कहना है कि सोसाइटी में बिजली कट के समय बिजली बैकअप की भी कोई सुविधा नहीं है। इस कारण सोसाइटी के लोगों को लाइट जाने पर अंधेरे मेंं रात गुजारनी पड़ती है। सोसाइटी में बीपीटीपी बिल्डर द्वारा लगाई गई बिजली की तारों की क्वालिटी बेहद खराब है। लोड बढ़ते ही फॉल्ट हो जाता है। इस कारण कभी-कभी 24 घंटे बिजली गुल हो जाती। लोग बिल्डर से कई बार तारों को बदलने की मांग कर चुके हैं लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉल्ट की समस्या का जल्द होगा निदान, सोसाइटी निवासियों ने नहीं लिया बैकअप
पार्कलैंड प्राइड के पीबी ब्लॉक में बिजली की समस्या के समाधान का प्रयास किया जा रहा है। अधिक कनेक्शन होने के कारण यहां तारों में फॉल्ट हो रहे हैं। इस बारे में लोगों को पहले ही जानकारी दे दी गई थी। काम जारी है, इस समस्या को जल्द ठीक करवा दिया जाएगा। सोसाइटी निवासियों ने बैकअप की व्यवस्था नहीं ली है।
रोहित मोहन, सीनियर वाइस प्रेजिडेंट बीपीटीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed