फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Social worker attacked in land dispute

Faridabad News: जमीन के विवाद में सामाजिक कार्यकर्ता पर हमला

Fri, 27 Jun 2025 12:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Social worker attacked in land dispute
दहशत फैलाने के लिए नकाबपोश आरोपियों ने की हवाई फायरिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। तिगांव क्षेत्र में बृहस्पतिवार को नकाबपोश बदमाशों ने सामाजिक कार्यकर्ता पर लाठी-डंडे और हथौड़े से हमला कर दिया। हमले में सुमेर सिंह नागर ( 60 ) गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित का कहना है कि दहशत फैलाने के लिए नकाबपोश आरोपियों ने हवाई फायरिंग भी की। इस घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई है। सुमेर सिंह नागर के बेटे नितिन नागर ने बताया कि उनके पिता ने वर्ष 1985 में 1600 गज का प्लॉट खरीदा था, जिसकी रजिस्ट्री उनके नाम पर है। गांव के ही रहने वाले कुछ लोग इस जमीन पर जबरन कब्जा जमाने की कोशिश कर रहे हैं। आरोप है कि बृहस्पतिवार की दोपहर को लाल रंग की कार में आए 6 से 8 नकाबपोश बदमाशों ने उनके घर पर हमला बोल दिया। उस दौरान उनके पिता के साथ एक मजदूर घर पर मौजूद था। मारपीट देखकर मजदूर डर कर भाग गया। हादसे में उनके पिता के पैर में गंभीर चोट आई है। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस दौरान आरोपियों ने दहशत बनाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि इस घटना की सूचना पुलिस को मिल चुकी है। अभी घायल का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed