फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Social Welfare Officer's assistant arrested for taking bribe

रिश्वत लेते समाज कल्याण अधिकारी का सहायक गिरफ्तार

Fri, 06 May 2022 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Social Welfare Officer's assistant arrested for taking bribe
फरीदाबाद। राज्य सतर्कता ब्यूरो ने शुक्रवार को समाज कल्याण अधिकारी के सहायक को दो हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी एक वृद्धा से बुढ़ापा पेंशन बनाने के नाम पर दो हजार रुपये की मांग कर रहा था। वृद्धा के बेटे की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई हुई। बड़ौली गांव निवासी अरुण चंदीला की शिकायत पर इंस्पेक्टर राजकुमार के नेतृत्व में नायब तहसीलदार राजकुमार को साथ लेकर टीम ने आरोपी को दलबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वृद्धा की पेंशन रोक दी गई थी। उसे दोबारा से चालू कराने के नाम पर आरोपी दो हजार रुपये मांग रहा था।
विज्ञापन

वहीं पिछले सप्ताह राज्य सतर्कता ब्यूरो ने बुधवार को फरीदाबाद और पलवल जिले की जिला समाज कल्याण विभाग अधिकारी सुशीला पर आपराधिक मामला दर्ज करने के आदेश दिए थे। सेवानिवृत्त से दो दिन पहले उन पर कार्रवाई की गई। सुशीला शुक्रवार को रिटायर होने वाली थी। सुशीला पर भ्रष्टाचार अधिनियम में तहत मामला दर्ज करने से उनकी पेंशन आदि रुक सकती हैं। सतर्कता विभाग के अधिकारी ने बताया कि आरोपी खुद ही लोगों की पेंशन बंद कर देते थे। लाभार्थी परेशान होकर विभाग में जानकारी लेने आता तो उसे कुछ दिनों तक परेशान किया जाता। हार कर वह समाधान की बात करते तो पैसे की मांग की जाती थी। हर माह 2500 रुपये की पेंशन के बदले में दो से पांच हजार रुपये आसानी से मिल जाते थे। इसके अलावा नई पेंशन बनाने के अलग के रेट 12 हजार तक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed