फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Social security schemes are becoming a source of financial support for people.

Faridabad News: सामाजिक सुरक्षा योजनाएं बना रहीं लोगों का आर्थिक सहारा

Wed, 09 Sep 2026 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Social security schemes are becoming a source of financial support for people.
विज्ञापन


जिले में 1 लाख 93 हजार 577 लोग 11 अलग-अलग योजनाओं का लाभ ले रहे

58.90 फीसदी लाभार्थी ले रहे बुढ़ापा पेंशन
अमर उजाला ब्यूरो


फरीदाबाद। जिले में सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजनाएं बड़ी संख्या में लोगों के लिए आर्थिक सहारा बनी हुई हैं। करीब 1 लाख 93 हजार 577 लोग 11 अलग-अलग योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। खास बात यह है कि इनमें 87.63 फीसदी लाभार्थी बुजुर्ग या विधवा पेंशन योजना से जुड़े हैं। यानी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले हर 100 लोगों में करीब 88 लोग इन दो योजनाओं पर निर्भर हैं।

जिला कल्याण विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में 1 लाख 14 हजार 16 बुजुर्गों को बुढ़ापा पेंशन मिल रही है। यह कुल लाभार्थियों का 58.90 फीसदी है। वहीं, 55 हजार 612 विधवा महिलाओं को पेंशन मिल रही है। इनकी हिस्सेदारी 28.73 फीसदी है। दोनों योजनाओं को मिलाकर कुल 1 लाख 69 हजार 628 लाभार्थी हैं। इसके अलावा 8,207 दिव्यांगों को पेंशन का लाभ मिल रहा है। वहीं, निराश्रित बच्चों की आर्थिक सहायता योजना से 13,088 बच्चे जुड़े हैं। दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 11,928 महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है। लाडली सामाजिक सुरक्षा योजना में 2,242 लाभार्थी हैं।
विज्ञापन



छोटे वर्गों तक भी पहुंच रहा योजनाओं का लाभ

सरकारी सहायता का लाभ छोटे और विशेष जरूरत वाले वर्गों तक भी पहुंच रहा है। कश्मीरी प्रवासियों के लिए वित्तीय सहायता योजना में तीन लाभार्थी हैं। स्कूल नहीं जाने वाले दिव्यांग बच्चों की सहायता योजना के तहत 247 बच्चों को लाभ मिल रहा है। वहीं, तीन बौने बच्चों को भी सरकारी सहायता दी जा रही है। इसके अलावा अविवाहित पेंशन योजना के तहत 29 महिला और पुरुष को लाभ मिल रहा है। कैंसर पीड़ितों के लिए संचालित योजना से 130 लोग जुड़े हैं। आंकड़े बताते हैं कि जिले में सामाजिक सुरक्षा का सबसे बड़ा आधार बुढ़ापा और विधवा पेंशन बनी हुई है। इसके साथ ही महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगों और गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को भी अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सहायता दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



----------------------------------------


वर्जन--

जिले में पात्र लोगों तक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विभाग लगातार काम कर रहा है। पात्रता पूरी करने वाले लोगों को नियमानुसार पेंशन और आर्थिक सहायता दी जा रही है। किसी पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ लेने में परेशानी हो तो वह सेक्टर-15ए स्थित जिला कल्याण कार्यालय से संपर्क कर सकता है।- ममता शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article