फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Social media is changing the way festivals are celebrated.

Faridabad News: सोशल मीडिया से बदल रहा त्योहार मनाने का अंदाज

Tue, 11 Aug 2026 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Social media is changing the way festivals are celebrated.
मेहंदी डिजाइन, पारंपरिक परिधानों और मेकअप से जुड़े वीडियो देखकर महिलाएं करती हैं तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। हरियाली तीज का त्योहार अब केवल पारंपरिक पूजा, झूले और मेहंदी तक सीमित नहीं रह गया है। सोशल मीडिया और ऑनलाइन सेवाओं ने तीज मनाने के तरीके को भी काफी बदल दिया है। महिलाएं जहां एक ओर पारंपरिक रीति-रिवाजों को निभा रही हैं, वहीं दूसरी ओर त्योहार की तैयारियों में डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है।

तीज से पहले ही इंस्टाग्राम और फेसबुक पर मेहंदी डिजाइन, पारंपरिक परिधानों और मेकअप से जुड़े वीडियो ट्रेंड करने लगते हैं। महिलाएं तीज के लिए तैयार होकर रील बना रही हैं और उसे सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं। कई महिलाएं तीज की पूजा और सजावट के वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैं। इससे त्योहार की तैयारियों में नया उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

मेहंदी में आया है बदलाव
सबसे खास बदलाव मेहंदी को लेकर आया है। अब मेहंदी लगवाने के लिए बाजार जाने के बजाय महिलाएं घर बैठे ही ऑनलाइन बुकिंग कर रही हैं। मेहंदी कलाकार सोशल मीडिया पर अपने डिजाइन और पैकेज साझा कर रही हैं। पसंद आने पर महिलाएं व्हाट्सएप या अन्य ऑनलाइन माध्यम से समय बुक कर लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन भेजे जा रहे हैं गिफ्ट

पहले तीज के अवसर पर बहू व बेटी के घर भाई खुद पूजा का सामान लेकर पहुंचता था लेकिन अब दूर और समय की कमी के चलते परिवार के लोग ऑनलाइन बुक कर देते हैं। जो कि कुछ दिनों के बाद बहू व बेटी के घर पहुंच जाता है। पहले दिए हुए सामान में मां का प्यार दिखाई देता था लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं है। दूर रहने वाले परिवारों के लिए वर्चुअल पूजा और वीडियो कॉल भी त्योहार का हिस्सा बन रहे हैं। वहीं, पति या परिवार के सदस्य ऑनलाइन फूल, मिठाई, पूजा सामग्री और डिजिटल गिफ्ट भेजकर तीज की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

महिलाओं से बातचीत
मैं पहले तीज की तैयारियों के लिए बाजार जाया करती थी लेकिन अब सोशल मीडिया से काफी सुविधा हो गई है। - सीमा सिंगला

इंस्टाग्राम पर तीज के नए डिजाइन और रील देखकर कपड़े, मेहंदी और सजावट के आइडिया मिल जाते हैं। ऑनलाइन मेहंदी बुकिंग से समय भी बचता है। - अंकिता सिंगला
मैं नौकरी करती हूं। जिस वजह से समय कम मिलता है। ऐसे में ऑनलाइन शॉपिंग और मेहंदी की ऑनलाइन बुकिंग काफी मददगार है। - गोल्डी गोयल
सोशल मीडिया ने तीज को नया रंग जरूर दिया है, लेकिन त्योहार की परंपराएं आज भी हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। परिवार के साथ पूजा करना, झूला झूलना और सखियों के साथ मिलकर तीज मनाने का आनंद अलग ही है।- पूनम गोयल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed