फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ...so Aamir Rashid Mir had left Dr. Umar and got out of the car before the blast.

Faridabad News: ... तो धमाके से पहले डॉ. उमर को छोड़कर कार से उतर गया था आमिर राशिद मीर

Thu, 13 Nov 2025 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
...so Aamir Rashid Mir had left Dr. Umar and got out of the car before the blast.
आमिर राशिद मीर के अलावा कार में मौजूद तीसरा व्यक्ति कौन था, इसकी जानकारी जुटा रही जांच एजेंसी
विज्ञापन

आमिर राशिद मीर ने ही फरीदाबाद के सेक्टर-37 से ली थी कार की डिलीवरी
ये कार तारिक मलिक की आईडी पर खरीदी गई, तारीक की ही सिम भी इस्तेमाल करता था आमिर राशिद मीर

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। लाल किले के पास बम धमाके के दौरान कार में डॉ. उमर के अलावा आमिर राशिद मीर भी था। जम्मू कश्मीर पुलवामा के संबूरा के रहने वाले इसी आमिर राशिद मीर ने फरीदाबाद के सेक्टर-37 इलाके में आई 20 कार खरीदी और उसकी डिलीवरी भी खुद ही ली थी। ये पेशे से प्लंबर है और दिल्ली में धमाके से ठीक पहले कार से उतरने के बाद से गायब है।

जांच एजेंसी के आधिकारिक सूत्र ने बताया कि हमें पूरा अंदेशा है कि धमाके से पहले कार में डॉ. उमर के साथ मौजूद दो आरोपियों में से एक आरोपी आमिर राशिद मीर था। इसके अलावा एक अन्य आरोपी का अभी तक पता नहीं चल सका है कि वो कौन था। ये कहा जा रहा है कि धमाके से पहले ही आमिर राशिद मीर व एक अन्य आरोपी कार से उतरकर डॉ. उमर नबी बट से अलग हो गए थे।
विज्ञापन

आमिर राशिद मीर ने ये कार जम्मू कश्मीर पुलवामा में अपने गांव संबूरा के ही दोस्त तारिक मलिक की आईडी पर खरीदी थी। तारीक के दस्तावेज का इसमें प्रयोग किया गया। तारीक के नाम पर जारी मोबाइल सिम ही आमिर राशिद मीर प्रयोग करता है और ये पेशे से प्लंबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधिकारिक सूत्रों की मानें तो आमिर राशिद मीर भी बीते कई दिनों से फरीदाबाद के धौज इलाके में मौजूद था। ये डॉ. मुज्जमिल और डॉ. उमर के साथ ही कई दिनों तक रहा है। ऐसे में ये कई बार अल आफिया यूनिवर्सिटी परिसर में भी आया बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed