फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   snacher attacks on RPF, injured

पीछा करने पर झपटमारों ने आरपीएफ जवान पर पत्थरों से हमला किया

Thu, 23 Jan 2020 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
snacher attacks on RPF, injured
फरीदाबाद। सुशासन एक्सप्रेस से एक यात्री का मोबाइल फोन छीनने का प्रयास कर रहे झपटमारों ने पीछा करने पर एक रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) जवान हरीश पाल पर पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में हरीश बुरी तरह घायल हो गए। इसके बावजूद उसने झपटमारों का पीछा करना नहीं छोड़ा और एक को दबोच लिया, जबकि दो भागने में कामयाब हो गए। पकड़े गए बदमाश को राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के हवाले कर दिया गया। जीआरपी ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

ग्वालियर से चलकर बलरामपुर, उत्तर प्रदेश को जाने वाली सुशासन एक्सप्रेस बुधवार रात करीब आठ बजे ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर आकर खड़ी हुई। दो मिनट ठहराव के बाद ट्रेन जैसे ही चलने लगी तो तीन बदमाश एक यात्री का मोबाइल फोन छीनने का प्रयास करने लगे। इस पर यात्रियों ने शोर मचा दिया, जिस पर तीनों चलती ट्रेन से उतरकर भागने लगे। इस पर ट्रेन में यात्रियों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर प्लेटफार्म पर गश्त कर रहे आरपीएफ जवान हरीश पाल ने झपटमारों के पीछे दौड़ लगा दी। इस दौरान तीनों झपटमार प्लेटफार्म पार कर रेलवे लाइन पर दिल्ली की ओर भागने लगे। उनका पीछा कर रहे आरपीएफ जवान हरीश ने एक बदमाश को पकड़ लिया।
विज्ञापन

अपने साथी को फंसते देख उसके दोनों साथियों ने उसे छुड़ाने की चक्कर में हरीश पर लाइन पर पड़े पत्थरों से हमला करना शुरू कर दिया। हमलावरों ने आरपीएफ जवान के सिर में पत्थर से कई वार किए, मगर घायल होने के बावजूद आरपीएफ जवान ने शिकंजे में आए झपटमार को नहीं छोड़ा। इस दौरान झपटमारों के पीछे लगे कई यात्री व स्टेशन पर कार्यरत वेंडर भी वहां पहुंच गए। उन्हें आता देख हमलावर दोनों बदमाश अपने साथी को छोड़कर फरार हो गए। घायल आरपीएफ जवान को बीके सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि पकड़े गए झपटमार को जीआरपी के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी के अनुसार, पकड़े गए झपटमार की पहचान कल्याणपुरी झुग्गी निवासी रवि उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पहले भी पकड़ा जा चुका है रवि
जीआरपी के अनुसार, आरोपी रवि उर्फ बिट्टू पहले भी चोरी व झपटमारी के मामलों में पकड़ा जा चुका है। रवि उर्फ बिट्टू ने जून 2019 में अपने साथियों के साथ भाजपा के पूर्व सांसद जयभान सिंह पवैया का सामान दक्षिण एक्सप्रेस के एसी कोच से चोरी किया था। इसके अलावा एक अन्य मामले में भी बिट्टू पहले गिरफ्तार हो चुका है। दोनों मामलों में वह अदालत से जमानत पर बाहर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed