फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Smart road will make the journey to Sohna easier, preparations begin

Faridabad News: सोहना की राह आसान बनाएगा स्मार्ट रोड, तैयारी शुरू

Tue, 02 Dec 2025 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Smart road will make the journey to Sohna easier, preparations begin
3 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जाएगी सड़क, नगर निगम की ओर से निविदा जारी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। स्मार्ट सिटी से सोहना जाने वाले लोग अब स्मार्ट रोड से होकर गुजरेंगे। नगर निगम की ओर से सोहना को जाने वाले रास्ते की दो सड़कों को स्मार्ट रोड के रूप में तब्दील करने की तैयारी की जा रही है, जिसको लेकर नगर निगम की ओर से निविदा जारी कर दी गई है।
यह दोनों सड़कें करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जाएंगी। स्मार्ट सिटी के रहने वाले लोगों को अगर सोहना जाना होता है तो वह बल्लभगढ़ बस डिपो से सोहना सिरमथला को जाने वाली बस का उपयोग करते हैं। यह बस बल्लभगढ़ बस डिपो से जेसीबी चौक से होते हुए सेक्टर 55-56 के रास्ते समयपुर, राजीव कॉलोनी से सोहना को जाती है। इस रूट पर हर रोज हजारों की संख्या में लोग सफर करते हैं। अब इस रूट से गुजरने वाले लोगों को स्मार्ट रोड से होकर गुजरना होगा।
विज्ञापन


नगर निगम के कार्यकारी अभियंता सतपाल सिंह ने बताया कि उनकी ओर से राजीव कॉलोनी से समयपुर और समयपुर से सेक्टर-55, 56 को जाने वाली दो सड़कों को स्मार्ट रोड में तब्दील किया जा रहा है। जिसको लेकर उनकी ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। यह सड़क करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जाएगी। इसमें लोगों की सुविधा के अनुसार कार्य किया जाएगा। स्मार्ट रोड बनने के बाद औद्योगिक नगरी में बनी कंपनी में कार्य करने वाले लोगों को फायदा मिलेगा। इन इलाकों में स्मार्ट रोड बनने से कनेक्टिविटी में सुधार होने के साथ स्थानीय कारोबार को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंसर युक्त लगाई जाएंगी ट्रैफिक लाइटें

दोनों जगहों पर निगम का दावा है कि सेंटर युक्त एलइडी और ट्रैफिक लाइटें लगाई जाएंगी। इसमें ट्रैफिक सिग्नल और सेंसर यातायात दबाव के अनुसार खुद ही ऑन-ऑफ होंगे। इससे जाम की समस्या से भी मुक्ति मिलेगी। स्मार्ट रोड के साथ भूमिगत कॉरिडोर बनाया जाएगा, इसमें बिजली, पानी, सीवर और इंटरनेट केबल के लिए सड़कों के नीचे अलग से चैनल बना होगा। दोनों जगहों पर स्मार्ट रोड के किनारे रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएंगे ताकि वर्षा जल संचयन हो सके। इससे सड़क पर जलभराव भी नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed