{"_id":"6043c0de8ebc3e76a03126c3","slug":"smart-q-shelters-to-be-built-for-city-bus-service-faridabad-news-noi5696945121","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी बस सेवा के लिए बनाए जाएंगे स्मार्ट क्यू शेल्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी बस सेवा के लिए बनाए जाएंगे स्मार्ट क्यू शेल्टर
विज्ञापन
फरीदाबाद। सिटी बस सेवा शुरू होने के साथ शहर में स्मार्ट बस क्यू शेल्टर बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की ओर से दिल्ली की तर्ज पर अजरौंदा चौक पर स्मार्ट बस क्यू शेल्टर बनाया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क के दोनों तरफ ऐसे करीब 10 बस क्यू शेल्टर बनाए जाएंगे। इसके बाद यात्रियों को निर्धारित स्थानों पर ही बस मिलनी शुरू हो जाएगी।
औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में सरकार द्वारा हाल ही में सिटी बस सेवा शुरू की गई है। प्रथम चरण में करीब 12 बसें गुरुग्राम से मंगाई गई हैं। वहीं दूसरी ओर जिले में कहीं भी बस क्यू शेल्टर नहीं है और न ही कोई बसों के लिए अलग लेन है। जिन जगहों पर बस क्यू शेल्टर बने हैं, उनकी हालत या तो बहुत खस्ता हो गई या लोगों ने अवैध कब्जे कर लिए हैं। इस कारण लोगों का सड़कों पर खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता हैं। एफएमडीए ने यात्रियों को बेहतर परिवहन की शुरू होने के बाद स्मार्ट बस क्यू शेल्टर देने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। योजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रत्येक एक से डेढ़ किमो मीटर की दूरी पर एक बस क्यू शेल्टर बनाया जाएगा। इसके बाद शहर के अंदरूनी इलाकों में काम शुरू किया जाएगा।
उपायुक्त यशपाल यादव का कहना है कि एफएमडीए की ओर से बस क्यू शेल्टर बनाए जा रहे हैं। इसकी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अजरौंदा चौक से शुरुआत की गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग के बाद शहर के अंदरूनी इलाकों में काम शुरू किया जाएगा।