{"_id":"650305d92c0eaaf55d0379d4","slug":"smart-parking-will-provide-relief-from-jam-problem-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-13373-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: लीड\nसेक्टर 12 में बनाई जाएगी स्मार्ट पार्किंग, चार करोड़ होगा खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: लीड सेक्टर 12 में बनाई जाएगी स्मार्ट पार्किंग, चार करोड़ होगा खर्च
विज्ञापन
- एचएसवीपी करेगी काम, तत्काल राहत देने के लिए उपलब्ध जगह पर बनेगी पार्किंग
- सड़काें पर खड़े वाहनों से लगता है जाम
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पार्किंग की समस्या से जूझ रहे सेक्टर-12 वासियों के लिए राहत की खबर है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से सेक्टर 12 में ओल्ड फरीदाबाद में निर्माणाधीन स्मार्ट पार्किंग की तर्ज पर नया पार्किंग स्पेस विकसित किया जाएगा। इसके टेंडर कर दिए गए हैं। जल्द निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस योजना पर 4.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
स्मार्ट सिटी में पार्किंग एक बड़ी समस्या है। शहर में ऐसा कोई इलाका नहीं है, जहां वैध पार्किंग हो। जिस कारण ओल्ड फरीदाबाद मार्केट, एनआईटी एक नंबर, दो नंबर, तीन नंबर, पांच नंबर, सराय ख्वाजा मार्केट, केएल महता रोड, बीके नीलम चौक रोड, हार्डवेयर प्याली रोड, सेक्टर-12, 15, 16 सहित अनेक सड़कों पर गाड़ियां अवैध रूप से खड़ी होती हैं। पार्किंग माफिया सड़क पर लोगों की गाड़ियां खड़ी करवाकर पैसा वसूल कर रहे हैं। यही स्थिति सेक्टर-12 में बनी हुई है।
सेक्टर 12 हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का कमर्शियल सेक्टर है। यहां पर कई शॉपिंग मॉल विकसित हो चुके हैं। इसके साथ ही बहुत की दुकानों को ई-ऑक्शन के माध्यम से नीलामी के माध्यम से लोगों को बेच चुका है। ऐसे में यहां पर जल्द ही मार्केट विकसित होनी है। सेक्टर 12 में बनी पुरानी सरकारी बिल्डिंग के साथ स्पेशल मार्केट विकसित की जाएगी है। ऐसे में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने यहां पर पार्किंग स्पेस विकसित करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसे स्मार्ट मल्टी लेवल कार पार्किंग की तर्ज पर बनाया जाएगा। इसमें एक साथ 250 से अधिक गाड़ियां खड़ी हो सकेंगी। पार्किंग विकसित करने पर लगभग चार करोड़ 57 लाख रुपये खर्च होंगे। एचएसवीपी ने इसके लिए टेंडर कर दिए हैं। जल्द ही पार्किंग विकसित करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। यहां पर पार्किंग स्पेस बनने से शॉपिंग मॉल के आसपास बनी सड़कों पर खड़ी रहने वाली गाड़ियां भी पार्किंग में खड़ी हो सकेंगी। इससे लोगों को काफी सहूलियत होगी और सेक्टर में पार्किंग की समस्या भी दूर होगी।
विज्ञापन
--
सड़कों पर गाड़ियां खड़ी कराकर अवैध रूप से वलूसते हैं फीस
सेक्टर-12 में लघु सचिवालय, जीएसटी भवन, खेल परिसर, टाउन पार्क, एचएसवी कार्यालय में रोजाना हजारों लोग अपने विभिन्न कार्यों से आते हैं। यहां कोई वैध पार्किंग नहीं होने के कारण पार्किंग माफिया सड़कों पर गाड़ियां खड़ी करवाकर लोगों से पैसे वसूलते हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने छापा मारकर मामले का खुलासा किया था। आरोप था कि पार्किंग संचालक लोगों से हर माह पार्किंग के नाम पर लाखों रुपये वसूल रहे हैं। सड़कों पर अवैध पार्किंग से जहां एक ओर जाम लगता है, वहीं दुर्घटना होने की समस्या भी बढ़ जाती है।
--
वर्जन
सेक्टर 12 पार्किंग का निर्माण कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। इससे सड़कों पर अवैध पार्किंग की समस्या खत्म होगी।
- संदीप दहिया, अधीक्षण अभियंता एचएसवीपी