{"_id":"61c9f06de39481251d26c5b2","slug":"smart-meter-project-postponed-for-the-time-being-faridabad-news-noi6237162147","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट मीटर प्रोजेक्ट फिलहाल टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट मीटर प्रोजेक्ट फिलहाल टला
विज्ञापन
फरीदाबाद। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने करीब दो लाख उपभोक्ताओं के घरों में लगने वाले स्मार्ट मीटर के प्रोजेक्ट को फिलहाल टाल दिया है। अधिकारियों का कहना है कि अब इसके लिए अब नई योजना तैयार की जाएगी।
बिजली निगम के जिले में करीब छह लाख छोटे-बड़े उपभोक्ता हैं। पहले चरण में करीब दो लाख उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगने थे। उनकी सूची बना ली गई थी। इसकी तैयारी भी जोरों पर की जा रही थी लेकिन अब अधिकारियों का कहना है कि इस योजना को फिलहाल टाल दिया गया है। इसके लिए नए सिरे से योजना बनाई जाएगी और कंपनी का चयन कर प्रोजेक्ट को पूरा किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि डीएचबीवीएन का स्मार्ट मीटर लगाने का प्रोजेक्ट पहले गुुरुग्राम में शुरू किया गया। स्मार्ट मीटर को लगा रही कंपनी की लचर कार्य प्रणाली के चलते फरीदाबाद में प्रोजेक्ट को टाल दिया गया है। इसके लिए अब नए सिरे से टेंडर जारी किए जाएंगे।
यह मिलता फायदा
स्मार्ट मीटर के लिए अब उपभोक्ताओं को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। स्मार्ट मीटर के लगने से उपभोक्ताओं के साथ बिजली निगम को भी काफी फायदे मिलते। उपभोक्ताओं को गलत बिजली की समस्या से निजात मिलती। जबकि बिजली निगम स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी की समस्या को रोक लगता।
विज्ञापन
स्मार्ट मीटर प्रोजेक्ट को फिलहाल टाल दिया गया है। इसके लिए अब नए सिरे से योजना बनाई जाएगी। इसके बाद स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।
- नरेश कक्कड़, अधीक्षण अभियंता, डीएचबीवीएन