{"_id":"69fb580d8fb6b37bbf00ee08","slug":"smart-drainage-plan-will-change-the-face-of-faridabad-will-provide-relief-from-waterlogging-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69338-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: स्मार्ट ड्रेनेज प्लान से बदलेगी फरीदाबाद की तस्वीर, जलभराव से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: स्मार्ट ड्रेनेज प्लान से बदलेगी फरीदाबाद की तस्वीर, जलभराव से मिलेगी राहत
विज्ञापन
- 2 करोड़ की परियोजनाओं से नालों की सफाई, ट्रैश रैक से कचरे पर लगेगी रोक
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हर साल मानसून में जलभराव और गंदगी की समस्या से जूझने वाले शहरवासियों को इस बार राहत मिलने की उम्मीद है। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग ने बुढ़िया नाला और गौंछी मेन ड्रेन को सुधारने के लिए करीब 2 करोड़ रुपये की परियोजनाएं तैयार की हैं। इनका उद्देश्य जल निकासी व्यवस्था को मजबूत बनाना और कचरे की समस्या पर नियंत्रण पाना है। शहर में 100 से अधिक बड़े और मध्यम नालों पर बढ़ते दबाव को देखते हुए यह पहल काफी अहम मानी जा रही है। बुढ़िया नाला पर आधुनिक ट्रैश रैक लगाए जाएंगे, जिससे प्लास्टिक और अन्य ठोस कचरा शुरुआती स्तर पर ही रुक जाएगा। वहीं नाले के अंदर जमी गाद हटाकर पानी के प्रवाह को तेज किया जाएगा।
गौंछी मेन ड्रेन की सफाई से शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों को फायदा मिलेगा। यह ड्रेन कई कॉलोनियों और गांवों की जल निकासी का मुख्य माध्यम है। विशेषज्ञों के अनुसार, इन कार्यों से न सिर्फ जलभराव की समस्या कम होगी बल्कि मच्छरों के प्रजनन में कमी आने से डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी घटेगा। साथ ही ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं में भी कमी आने की उम्मीद है।
मानसून को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां की जा रही हैं, ताकि लोगों को इस बार राहत मिल सके। - गौरव, कार्यकारी अभियंता, सिंचाई विभाग