फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   smart city will become cycle friendly

शहर को साइकिल फ्रेंडली बनाने की कवायद में जुटी स्मार्ट सिटी

Fri, 31 Jul 2020 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
smart city will become cycle friendly
फरीदाबाद। शहर में साइक्लिंग के प्रति माहौल तैयार करने और लोगों को साइकिल चलाने के लिए जागरूक करने को कंपनी स्मार्ट सिटी लिमिटेड शहर में मुहिम चलाएगी। इसके लिए ऑनलाइन सर्वे शुरू किया जाएगा। इसमें लोगों के सुझाव भी मांगे गए हैं। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत ‘इंडिया साइकिल फॉर चेंज चैलेंज’ अभियान के तहत केंद्र सरकार के शहरी विकास मंत्रालय ने फरीदाबाद का भी चयन किया है। इसे लेकर शहर को साइकिल फ्रेंडली बनाया जाएगा। इसके तहत औद्योगिक क्षेत्र को जाने वाली मुख्य सड़क (हार्डवेयर चौक से सोहना मोड़ तक) पर पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर साइकिल लेन बनाने की तैयारी है। इससे औद्योगिक क्षेत्र की फैक्टरियों में काम करने वालों को काफी राहत मिलेगी। इनके काफी लोग साइकिल पर ही काम पर आते-जाते हैं। अलग साइकिल लेन पर दुर्घटना का खतरा न होने पर ये और प्रोत्साहित होंगे।
विज्ञापन

यह अभियान कोविड-19 के कारण लगे लॉकडाउन में साइकिल चलाने वालों की बढ़ी संख्या को और बढ़ावा देने के लिए है, ताकि वे साइक्लिंग से जुड़कर सेहत और पर्यावरण सुधार सकें। यह दो चरणों में होगा। पहला चरण अक्तूबर 2020 तक चलेगा। इसमें पॉपअप साइकिल लेन, जनता के सुुझाव, सर्वे और साइक्लिंग को बढ़ावा देने के लिए अभियान चलाए जाएंगे। इस चरण को फरीदाबाद पार करता है तो अक्तूबर में 11 शहरों को शहरी विकास मंत्रालय दूसरे चरण के लिए चुनेगा। इसके लिए प्रत्येक को 1 करोड़ रुपये का इनाम मिलेगा। साथ ही, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ बेहतरी के लिए काम करेंगे। यह चरण मई 2021 तक चलेगा।
विज्ञापन

सर्वे में लेकर शहर को रखें आगे
सर्वे में 11 सवाल हैं, जिनका जवाब आपको देना है। इसमें प्रमुख रूप से पूछा गया है कि आप अक्सर कितनी बार साइकिल चलाते हैं? साइकिल का इस्तेमाल किन कामों में करते हैं? आपके शहर में साइकिल चलाने की प्रमुख परेशानियां क्या हैं? आप कहां साइकिल चलाने में असुरक्षित महसूस करते हैं? स्मार्ट सिटी की ओर से सर्वे के लिए सामाजिक संस्थाओं, आरडब्ल्यूए, औद्योगिक संगठनों से भी संपर्क किया जा रहा है। सर्वे में शामिल होने के लिए उन्हें लिंक भी भेजा जा रहे हैं ताकि वे भी अपनी राय दे सकें। इस लिंक https://docs.google.com/forms/d/1v_sxAOV70ILUQfh_n0bQytQLzdyd4nuSNovckxRD0es/edit?usp=sharing पर जाकर आप सर्वे में हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed