फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Small entrepreneurs will get big benefit from new tax slab

Faridabad News: नए टैक्स स्लैब से छोटे उद्यमियों को होगा बड़ा फायदा

Sat, 06 Sep 2025 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Small entrepreneurs will get big benefit from new tax slab
रोजमर्रा की चीजों पर 18 के बजाय 5 प्रतिशत कर देना होगा
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। नए टैक्स स्लैब की घोषणा होने के बाद जिले के आम लोगों एवं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमियों में खुशी का माहौल है। विभिन्न करों के हटने के चलते वह अब अपने व्यापार को और अच्छी तरह से आगे बढ़ा पाएंगे। बता दें कि अब सिर्फ दो टैक्स स्लैब ही हैं। अन्य सभी स्लैब को समाप्त कर दिया गया है। इसके चलते रोजमर्रा की तमाम चीजों पर 18 के बजाय 5 प्रतिशत कर और दोपहिया, चार पहिया वाहन और इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर 28 की जगह 18 प्रतिशत जीएसटी हो गई है।

सूक्ष्म और लघु उद्यमियों ने बताया कि सरकार की ओर से लिया गया फैसला एमएसएमई से ऋण लेकर व्यापार चला रहे हम जैसे छोटे उद्यमियों के लिए बेहद खास है। इसके चलते बचे हुए कर के पैसों से हम व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। वहीं कर हटने से सामान सस्ता होगा और जनता तक भी सस्ते दामों में पहुंचेगा। इसके चलते कम समय में ज्यादा खपत होने की संभावना भी रहेगी। तो ऐसे में उद्यमियों को अधिक फायदा होगा।
विज्ञापन


कल्पना नाम की एक उद्यमी ने बताया कि पिछले साल सरकार की एमएसएमई योजना को सुनकर व्यवसाय शुरू किया था। अधिक कर होने के चलते कुछ चीजों में सीमित होना पड़ता था। नई दरें लागू होने के बाद व्यापार के विस्तार करने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। हम मैक्रोनी, पास्ता और और नमकीन जैसे कई खाद्य पदार्थ बना कर और उनकी पैकेजिंग का कार्य रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंकुर श्रीवास्तव नाम की एक सूक्ष्म उद्यमी ने कहा कि वह पहले खुद कोरुगेटेड गत्ते (डब्बों) का निर्माण करने वाली एक कंपनी में कार्य करती थीं। इसी बीच एमएसएमई ऋण योजना से खुद का व्यवसाय शुरू किया। जो कि पिछले साल से चल रहा है लेकिन कई बार अधिक जीएसटी के चलते मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। अब नई दरें आने के बाद छोटे उद्यमी भी उड़ान भर सकते हैं।

संजय नाम के उद्यमी ने बताया कि उन्होंने एमएसएमई की सहायता से अपना कारोबार करीब 6 साल पहले शुरू किया था, लेकिन ऐसा लग रहा है कि इसे बढ़ाने का सही समय सरकार ने अब दिया है। टैक्स स्लैब कम होने से उद्यमियों ही नहीं आम जनता को भी फायदा होगा। सस्ती वस्तुओं के चलते जनता के बीच खपत बढ़ेगी। तो अपने आप व्यवसाय का विस्तार होगा।


पवन ने बताया कि नए टैक्स स्लैब के लागू होने के बाद व्यापार के विस्तार के साथ ही नए उद्यमियों को अपना व्यापार शुरू करने की भी प्रेरणा मिलेगी। मेरे जैसे तमाम उद्यमी बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed