फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Skin-related problems among women have increased during the scorching heat.

Faridabad News: भीषण गर्मी में महिलाओं में बढ़ीं त्वचा संबंधी समस्याएं

Sat, 27 Jun 2026 11:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Skin-related problems among women have increased during the scorching heat.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। भीषण गर्मी और तेज धूप के कारण महिलाओं में त्वचा संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। टैनिंग, एलर्जी, चेहरे पर दाने, लालिमा और खुजली जैसी शिकायतों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं अस्पताल पहुंच रही हैं।

बीके अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीएस राठी ने बताया कि गर्मी के मौसम में त्वचा की विशेष देखभाल जरूरी है। इस दौरान एलर्जी, जलन, रैशेज और अन्य त्वचा रोग होने का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन करीब 15 महिलाएं त्वचा संबंधी समस्याओं के उपचार के लिए पहुंच रही हैं। इनमें अधिकांश मरीज टैनिंग, चेहरे पर दाग-धब्बे, लालिमा और एलर्जी से पीड़ित हैं। डॉ. राठी ने सलाह दी कि धूप में निकलने से पहले अच्छी गुणवत्ता वाली सनस्क्रीन का प्रयोग करें और चेहरे पर अनावश्यक या केमिकलयुक्त उत्पादों के इस्तेमाल से बचें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, छाता या टोपी का उपयोग करना व सीधे धूप के संपर्क से बचना भी जरूरी है। विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी नए स्किन केयर उत्पाद का इस्तेमाल करने से पहले चिकित्सकीय सलाह लेना बेहतर रहता है। साथ ही त्वचा की नियमित देखभाल और घरेलू उपाय, जैसे बेसन और शहद का सीमित उपयोग, भी लाभकारी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed