फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Six members of three vehicle-theft gangs arrested.

Faridabad News: वाहन चोरी के तीन गैंग के छह बदमाश गिरफ्तार

Fri, 25 Sep 2026 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Six members of three vehicle-theft gangs arrested.
विशेष अभियान के तहत पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपियों से आठ बाइक बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फरीदाबाद पुलिस की एंटी व्हीकल थेफ्ट स्क्वायड सिकरोना ने कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी में सक्रिय तीन गैंग का पर्दाफाश किया है। टीम ने गैंग के छह बदमाशों को गिरफ्तार कर आठ बाइक बरामद की हैं।
इसके अलावा अन्य मामलों में आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर 12 बाइक बरामद की गई हैं। इस तरह सितंबर में टीम ने कुल 14 आरोपितों को गिरफ्तार कर 20 वाहन बरामद किए हैं। इनमें एक रॉयल एनफील्ड बुलेट और 19 बाइक शामिल हैं। सहायक पुलिस आयुक्त अपराध अमन यादव ने बताया कि एवीटीएस सिकरोना की टीम ने अलाउदीन-फरीद गैंग, आसिफ-मोहित गैंग और मुस्तकीम उर्फ मऊ-हाकम गैंग के खिलाफ कार्रवाई की है। आसिफ-मोहित गैंग से दो, मुस्तकीम उर्फ मऊ-हाकम गैंग से चार और अलाउदीन-फरीद गैंग से दो बाइक बरामद की गई हैं। अलाउदीन और फरीद पहले से जेल में बंद हैं। पुलिस के अनुसार बरामद वाहनों का संबंध फरीदाबाद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज वाहन चोरी की प्राथमिकी से पाया गया है। इनमें थाना सेंट्रल, सेक्टर-17, सेक्टर-58, शहर बल्लभगढ़, मुजेसर, सेक्टर-कोतवाली, सूरजकुंड, कोतवाली और खेड़ी पुल क्षेत्र के मामले शामिल हैं। कुछ वाहन वर्ष 2022 और 2023 में दर्ज पुराने मामलों से जुड़े हैं, जबकि कई वाहन 2025 और 2026 में दर्ज मुकदमों से संबंधित हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि अपराध शाखा की कार्रवाई के दौरान चार वाहन भी बरामद किए गए हैं। इनका संबंध थाना मुजेसर, सराय ख्वाजा और शहर बल्लभगढ़ में दर्ज वाहन चोरी के मामलों से है। एसीपी क्राइम अमन यादव ने बताया कि टीम ने तीन गैंग के अलावा अन्य आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर 12 बाइक बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर चोरी के अन्य वाहनों की बरामदगी और नेटवर्क में शामिल दूसरे आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ पहले भी चोरी सहित अन्य आपराधिक प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन

राजस्थान-मेवात में बेचते थे वाहन
वाहन चोर गिरोह पहले इलाके की रेकी करता था। आरोपी यह पता लगाते थे कि किस स्थान पर वाहन अधिक संख्या में खड़े रहते हैं और वहां पुलिस की गश्त कम होती है। इसके बाद मौका देखकर वाहन चोरी कर लेते थे। चोरी किए गए वाहनों को तुरंत बेचने के बजाय कुछ दिनों तक किसी सुरक्षित स्थान पर छिपाकर रखा जाता था। पुलिस की गश्त कम होने और वाहन की तलाश में सक्रियता घटने के बाद आरोपी चोरी के वाहनों को राजस्थान और मेवात क्षेत्र में ले जाकर बेच देते थे। इस तरह गिरोह पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखते हुए चोरी के वाहनों को ठिकाने लगाने का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed