फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Six masked miscreants committed robbery in a jewelery shop at gunpoint.

Faridabad News: हथियार के बल पर 6 नकाबपोश बदमाशों ने जूलरी की दुकान में डाली डकैती

Wed, 08 Jan 2025 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Six masked miscreants committed robbery in a jewelery shop at gunpoint.
10 किलो चांदी, 50 ग्राम सोना और दो लाख रुपये लेकर हुए फरार, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मंगलवार को दिन दहाडे़ सेक्टर सात के बाजार में हथियारों के बल पर 6 नकाबपोश बदमाशों ने तरुण ज्वेलर्स के नाम से जूलरी की दुकान में डकैती डाली और सोने व चांदी की जूलरी लूटकर ले गए। आरोप है कि ये बदमाश दुकान से लगभग 10 किलो चांदी, 50 ग्राम सोना और करीब दो लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। मामले की जांच के लिए पुलिस की 5 टीमों का गठन किया गया है। थाना सेक्टर-8 पुलिस ने दुकान मालिक की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की दी है।
दुकान के मालिक तरुण जैन के भाई विनय ने बताया कि सुबह लगभग 10 बजे उन्होंने दुकान खोली थी। उस समय उनके साथ दुकान पर काम करने वाले तीन कर्मचारी भी आ चुके थे। दुकान की साफ सफाई व पूजा करने के बाद सभी अपना-अपना काम कर रहे थे। तभी उनकी दुकान पर दो नकाबपोश हथियारबंद बदमाश पिस्टल लेकर दुकान के अंदर घुस गए। पहले तो उन्हें लगा कि कोई मजाक कर रहा है। तभी दो अन्य नकाबपोश बदमाश चाकू लेकर दुकान के अंदर घुस गए। वहीं दो बदमाश बाहर खड़ी दो बाइकों पर बैठे हुए थे और बाइकें स्टार्ट थीं। चारों बदमाशों ने हथियारों के बल पर दुकान में मौजूद सभी को बंधक बना लिया और जूलरी व नकदी लूट ले गए। कैश व जूलरी मिलाकर सबकी कीमत लगभग 20 लाख बताई जा रही है।
विज्ञापन

----
पकड़ने की कोशिश में गिरकर हुए चोटिल
डकैती को अंजाम देने के बाद जब बदमाश भागने लगे तो तरुण जैन ने उन्हें पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन इस दौरान वे गिर गए। जिसके चलते तरुण जैन के हाथ में चोट भी लगी। इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस के साथ-साथ क्राइम ब्रांच और डॉग स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंचीं । दुकानदार विनय का कहना है कि वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाशाें ने रेकी भी की होगी, ऐसा उन्हें शक है। क्योंकि बदमाशों ने सुबह दुकान खुलते ही घटना को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
पांच टीमें बनाईं, सीसीटीवी से भी जांच
एसीपी बल्लभगढ़ रमेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए पांच टीमें बनाई गईं हैं। जिसमें क्राइम ब्रांच 56, क्राइम ब्रांच 48, क्राइम ब्रांच 30, क्राइम ब्रांच 65 और क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीमें शामिल हैं। दुकान के अंदर और बाहर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को चेक किया जाएगा। इसके अलावा सेक्टर 7 के बाजार की अन्य दुकानों पर लगे कैमरों की भी जांच की जा रही है। ताकि बदमाशों के बारे में यह पता लग सके कि वह कहां से आए हैं और किस ओर भागे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed