फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Six arrested for looting 90 thousand rupees from scrap for the attention of Mathura UP

Faridabad News: मथुरा यूपी के ध्यानार्थ कबाड़ी से 90 हजार रुपये लूटने के मामले में छह गिरफ्तार

Wed, 21 Jun 2023 10:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
Six arrested for looting 90 thousand rupees from scrap for the attention of Mathura UP
कबाड़ी से 90 हजार रुपये लूटने के मामले में छह गिरफ्तार
विज्ञापन

-आरोपियो से वारदात में प्रयोग 2 बाइक, तमंचा के साथ 40000 रुपये बरामद
अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान यूपी मथुरा निवासी नीरज, कपिल, नरेश, विकास, पवन व कपिल के रुप में हुई है। वहीं, आरोपी नीरज उर्फ आकाश पलवल जिले के गांव आलापुर के रहने वाले है।

पुलिस ने आरोपी नीरज, नीरज उर्फ आकाश, पवन, कपिल 15 जून को थाना सेक्टर-58 के एरिया गांव झाडसेंतली से गिरफ्तार किया था। आरोपियो से पूछताछ में वारदात में प्रयोग 2 बाइक, तमंचा व 40000 रुपये नगद बरामद किए गए है। आरोपी पवन और नीरज उर्फ आकाश को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। अन्य चार आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेजा चा चुका है। आरोपी नीरज वारदात का मुख्य आरोपी है, जिसकी कबाड़ की दुकान है। आरोपी ने शिकायतकर्ता (कबाड़ी) तांबा खरीदने के लिए बुलाया था। इसके बाद साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता राजेन्द्र से 90000 रुपये लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने लूट की योजना को पलवल रेलवे स्टेशन पर बनाया था। मुख्य आरोपी नीरज ने आरोपी विकास को कट्टा दिया था। कट्टा शेरगढ़ बस स्टैंड किसी व्यक्ति से 4000 रुपये में वारदात को अंजाम देने के लिए खरीद कर लाया था। आरोपी नरेश और विकास को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर 5-5 हजार रुपये बरामद किए गए है। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed