फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Six accused arrested in a case of cyber fraud.

Faridabad News: साइबर ठगी के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

Thu, 18 Jun 2026 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Six accused arrested in a case of cyber fraud.
अलग-अलग टीमों ने तीन आरोपियों को गौतम बुद्धनगर, दो को दिल्ली और एक को सीतापुर से पकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। साइबर जालसाजों के खिलाफ पुलिस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग टीमों ने तीन साइबर ठगी के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आगरा (उत्तर प्रदेश) निवासी प्रशांत शर्मा, मधुबनी (बिहार) निवासी विक्रम सिंह और विवेक कुमार मंडल के रूप में हुई है। तीनों वर्तमान में गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) में रह रहे थे। पुलिस ने उन्हें 17 जून को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वहीं दूसरे मामले में आरोपियों की पहचान नई दिल्ली के न्यू अशोक नगर निवासी अवधेश सिंह और सचिन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने अवधेश को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि सचिन को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। तीसरे मामले में आरोपी की पहचान बलराम राठौर निवासी सहसापुर जिला सीतापुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी के नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले की जांच जारी है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि टास्क और क्रिप्टो ट्रेडिंग में निवेश पर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर 43.12 लाख रुपये की ठगी के मामले में साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने खाताधारक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि विवेक कुमार मंडल के बैंक खाते में करीब 3.80 लाख रुपये आए थे। विवेक ने अपना बैंक खाता विक्रम सिंह को उपलब्ध कराया था और विक्रम ने यह खाता आगे प्रशांत शर्मा को दे दिया। प्रशांत ने बैंक खाते और उससे जुड़े दस्तावेज कोरियर के माध्यम से साइबर ठगों तक पहुंचाए थे। सेक्टर-31 निवासी एक व्यक्ति ने मामले में शिकायत दी थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि साइबर थाना एनआईटी की टीम ने पेपर बॉक्स और रीम ऑर्डर दिलाने के नाम पर 1.45 लाख रुपये की ठगी में दोनों आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि अवधेश के बैंक खाते का इस्तेमाल ठगी की रकम प्राप्त करने के लिए किया गया था। पुलिस के अनुसार सचिन ने अवधेश का बैंक खाता ठगों को उपलब्ध कराया था, जिसमें ठगी के 50 हजार रुपये आए थे। मुजेसर निवासी एक व्यक्ति ने मामले में साइबर थाना एनआईटी में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी कार्रवाई साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर करीब 74 लाख रुपये की ठगी में की। बलराम के बैंक खाते में ठगी की रकम में से 6.5 लाख रुपये आए थे। जांच के दौरान पुलिस ने बैंक खातों की पड़ताल की, जिसमें सामने आया कि आरोपी ने अपना बैंक खाता अन्य लोगों को उपलब्ध कराया हुआ था। सेक्टर-86 निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में शिकायत दर्ज कराई थी कि 19 दिसंबर 2025 को उसके व्हाट्सएप पर एक लिंक आया था। लिंक पर क्लिक करने पर वह एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गया, जहां खुद को निवेश विशेषज्ञ बताने वाले लोगों ने उसे स्टॉक मार्केट, प्री-आईपीओ और ब्लॉक डील में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने का भरोसा देकर करीब 74 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी के नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed