फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Situation returning to normal in flood affected areas

Faridabad News: बाढ़ प्रभावित इलाकों में सामान्य हो रही स्थिति

Wed, 10 Sep 2025 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Situation returning to normal in flood affected areas
प्रशासन ने राहत शिविर किए हैं स्थापित, आवश्यक सामग्री और सुरक्षा प्रदान की जा रही
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले में पिछले 24 घंटों में बारिश नहीं हुई है। पूर्व की वर्षा और बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में हालात नियंत्रित किए जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा 2 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं, जहां प्रभावित लोगों को आवश्यक सामग्री और सुरक्षा प्रदान की जा रही है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा राज्य पुलिस की टीमें लगातार फील्ड पर सक्रिय हैं। उपायुक्त ने बताया कि जलस्तर में निरंतर गिरावट आ रही है और स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है।


डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य तेजी से और प्रभावी ढंग से संचालित किए जा रहे हैं। अब तक 705 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, राज्य पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित विभाग लगातार फील्ड में सक्रिय हैं, जबकि आवश्यकतानुसार नौसेना, वायुसेना और अन्य केंद्रीय एजेंसियों से भी सहयोग प्राप्त किया जा रहा है।
विज्ञापन



डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि जल संसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार ताजेवाला बैराज से 10 सितंबर को दोपहर 3 बजे जल का डिस्चार्ज 30018 क्यूसेक दर्ज किया गया है। वहीं, ओखला बैराज (नई दिल्ली) पर जलस्तर 202.17 मीटर दर्ज किया गया है, जो खतरे के स्तर (200.600 मीटर) से सुरक्षित स्थिति में है। यहां डिस्चार्ज 64688 क्यूसेक और वर्षा की मात्रा शून्य दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





प्रशासन ने बताया कि वर्तमान में सभी बैराजों पर जलस्तर नियंत्रण में है और किसी भी प्रकार की चिंता की आवश्यकता नहीं है। स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि नागरिक सुरक्षित और निश्चिंत रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed