फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   SIT will investigate the attack on Bittu Bajrangi's brother

Faridabad News: एसआईटी करेगी बिट्टू बजरंगी के भाई पर हमले मामले की जांच

Sat, 16 Dec 2023 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
SIT will investigate the attack on Bittu Bajrangi's brother
एसआईटी करेगी बिट्टू बजरंगी के भाई पर हमले मामले की जांच
विज्ञापन

एसीपी क्राइम अमन यादव की अध्यक्षता में होगी छानबीन, पीड़ित ने दर्ज कराए बयान

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बिट्टू बजरंगी के भाई पर हमले मामले की जांच में पुलिस आयुक्त राकेश आर्य ने एसीपी क्राइम अमन यादव की अगुआई में एसआईटी का गठन किया है। इसमें एसीपी के अलावा थाना सारन, पुलिस चौकी पर्वतीय कॉलोनी व क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 के प्रभारी को शामिल किया गया है। शुक्रवार को पुलिस ने पीड़ित महेश के जज के सामने बयान वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए दर्ज कराए।
बिट्टू बजरंगी ने बताया महेश की हालत में सुधार हो रहा है। शुक्रवार को एसीपी क्राइम और थाना प्रभारी महेश का हालचाल जानने अस्पताल में गए थे। एहतियात के तौर पर तीन पुलिस कर्मी महेश की सुरक्षा में लगाए गए हैं। बता दें कि 14 दिसंबर की रात बिट्टू बजरंगी के भाई महेश पांचाल पर अज्ञात युवकों ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। महेश की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद सहित पांच के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अब तक की जांच में पुलिस को शिकायत से मिलता जुलता कुछ भी ठोस सबूत हाथ नहीं लगा है। घटना स्थल के आसपास के लगे सीसीटीवी की जांच में पुलिस को दो गाड़ियां दिखाई दी हैं। महेश ने आरोपियों के वैगनआर कार में आने की बात शिकायत में कही है। पुलिस को फुटेज में जो वैगनआर कार दिखाई दी है। वह घटना होने से काफी पहले ही जाती हुई दिखाई दे रही है। अनवर फिलहाल सरूरपुर में रजाई गद्दे की दुकान चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह का कहना है डीसीपी एनआईटी अमित यशवर्धन, एसीपी विनोद कुमार, एसीपी क्राइम अमन यादव, क्राइम ब्रांच व अन्य टीमें मामले की जांच कर रहे हैं। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। वारदात में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed