{"_id":"65f4a95ad66ef614a1043ada","slug":"sisters-three-crore-rupees-were-grabbed-in-collusion-with-bank-employees-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-22048-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बैंक कर्मियों से मिलीभगत कर बहन के तीन करोड़ हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बैंक कर्मियों से मिलीभगत कर बहन के तीन करोड़ हड़पे
विज्ञापन
बैंक कर्मचारियों से मिलीभगत कर बहन के तीन करोड़ हड़पे
पति की मौत के बाद पाॅलिसी के पैसे खाते से निकालने पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दिल्ली निवासी महिला ने अपने भाई पर बैंक कर्मियों से मिलीभगत कर करीब तीन करोड़ रुपये और संपत्तियों के कागजात हड़पने का आरोप लगाया है। पैसे वापस मांगने पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली के पश्चिम विहार निवासी सुमित्रा मल्होत्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं हैं। साल 2020 में पति की मौत होने के बाद फरीदाबाद के इंद्रप्रस्थ काॅलोनी निवासी भाई सुरंजन ने उन्हें हर संभव मदद व सहयोग का भरोसा देकर उनके नाबालिग बेटे का सेक्टर-16 स्थित निजी बैंक में खाता खुलवाया। आरोप है भाई ने उनके बेटे के खाते में अपना मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी जुड़वा ली थी।
पति की मौत के बाद पॉलिसी और अन्य मदों में आए पैसों को भाई ने फरीदाबाद में बेटे के बैंक खाते में जमा करा दिया। आरोप है भाई ने बैंक कर्मचारियों से मिलीभगत करके बेटे के खाते से करीब तीन करोड़ रुपये निकाल लिए। इसके अलावा अन्य संपत्तियों के पैसे भी हड़प ली। महिला ने बेटी की शादी करने के लिए आरोपी से अपने पैसे मांगे तो वह जान से मारने की धमकी दे रहा है।