{"_id":"6554c57b71e1b363220e9c74","slug":"sisters-celebrated-bhaiya-dooj-festival-by-applying-akshat-tilak-to-their-brothers-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-16791-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बहनों ने भाईयों को अक्षत तिलक कर मनाया भैयादूज पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बहनों ने भाईयों को अक्षत तिलक कर मनाया भैयादूज पर्व
विज्ञापन
किसी ने खूबसूरत उपहार तो किसी ने शगुन देकर किया अपनी बहनों को खुश
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले भर में भाईदूज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने अपने भाईयों के माथे पर अक्षत तिलक लगाकर आरती उतारी। बहनों ने अपने भाईयों की लंबी उम्र के लिए मंगलकामना की। भाईयों ने भी अपने सामर्थ्य के मुताबिक अपनी बहनों को खुश करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। किसी ने खूबसूरत उपहार तो किसी ने शगुन देकर अपनी बहनों को खुश करने का प्रयास किया। जबकि दूर-दराज क्षेत्रों में रहने वाले भाई बहनों ने एक दूसरे को ऑनलाइन तिलक कर परंपरा को निभाया। इस मौके पर बाजारों में खासी भीड़ रही। भीड़ होने के कारण शहर के ऑटो चालकों ने भी जमकर कमाई की।
भैयादूज पर बहनों ने अपने भाईयों की सुख समृद्वि की मंगलकामना करते हुए व्रत रखा। कहीं बहनें अपने भाईयों के घर भैया दूज मनाने के लिए पहुंची, तो कहीं भाई अपनी बहनों के घर पहुंचे। बाजारों में उपहार, गोले पूजा सामग्री के अलावा मिठाइयों की दुकानों पर भी खासी भीड़ बनी रही। बहनों ने अपने भाईयों का रोली चावल से तिलक किया। आरती उतारी और मिठाई खिलाई। किसी ने अपने भाई को उनकी पसंद के उपहार तो किसी ने भाई की पसंद के लजीज व्यंजन बनाकर उन्हें खुश किया।
खूबसूरत उपहारों के साथ-साथ कहीं भाई अपनी बहनों को उनकी पसंद की शॉपिंग करवाते हुए भी नजर आए। शहर के मुख्य बाजारों के साथ-साथ शॉपिंग मॉल्स में भी खरीदारी करने वालों की खासी संख्या रही।
विज्ञापन
बाजारों में रही भीड़
दिवाली महोत्सव के आखिरी दिन भैयादूज पर बाजारों पर खासी भीड़ रही। अधिकांश उपहार व मिठाइयों की दुकानों पर भीड़ बनी हुई थी। नारियल गोला और बताशों की भी जमकर खरीदारी की गई। गोला अपने सामान्य रेटों से दाे गुने रेंटो पर बिका। भैयादूज पर्व के कारण रेलवे स्टेशनों के साथ-साथ बस अड्डों व अन्य सवारियों में भी भीड़ देखने को मिली।