फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   SIR: Today is the last day to submit forms; 99.91% verification completed in the district.

एसआईआर : फॉर्म जमा करने का आज अंतिम दिन, जिले में 99.91% सत्यापन पूरा

Fri, 24 Jul 2026 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
SIR: Today is the last day to submit forms; 99.91% verification completed in the district.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान का शुक्रवार को अंतिम दिन है। जिले में मतदाता सत्यापन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसारए बृहस्पतिवार सुबह तक जिले के 18,89,793 मतदाताओं में से केवल 1,740 मतदाताओं का सत्यापन शेष हैै। इस तरह जिले में 99.91 फीसदी सत्यापन पूरा हो चुका है। एनआईटी और बड़खल विधानसभा क्षेत्रों में 100 फीसदी मतदाता सत्यापन का लक्ष्य हासिल कर लिया है। जिले में 5 लाख 13 हजार मतदाता ऐसे हैं, जिनका नाम अंतिम सूची में कटने के आसार हैं।

डिजिटलाइजेशन के मामले में 21वें स्थान पर जिला

हालांकि, सत्यापन में बेहतर प्रदर्शन के बावजूद जिले में डिजिटलाइजेशन की रफ्तार अभी भी अपेक्षाकृत धीमी बनी हुई है। प्रदेश स्तर पर जिला डिजिटलाइजेशन के मामले में 21वें स्थान पर है। अब तक जिले में कुल 72.70 फीसदी गणना प्रपत्रों का डिजिटलाइजेशन किया जा चुका है। विधानसभावार आंकड़ों पर नजर डालें तो पृथला में 82.85 फीसदी, एनआईटी में 86.25 फीसदी, बड़खल में 75.91 फीसदी और तिगांव में 75.31 फीसदी डिजिटलाइजेशन हो चुका है। वहीं फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में 64.50 फीसदी और बल्लभगढ़ में 64.06 फीसदी डिजिटलाइजेशन ही पूरा हो पाया है।
विज्ञापन

5 लाख 13 हजार मतदाताओं का नाम कट सकता है अंतिम सूची में

जिले में 5 लाख 13 हजार मतदाता ऐसे हैं, जिनका नाम अंतिम सूची में कट सकता है। निर्वाचन आयोग के अनुसार यह जिले के कुल 18 लाख 89 हजार 793 मतदाताओं का 27.15 फीसदी है। संख्या और प्रतिशत दोनों के लिहाज से यह प्रदेश में सबसे अधिक है। आयोग के अनुसार, 3.96 लाख मतदाता सत्यापन के दौरान अपने पते पर नहीं मिले। निर्वाचन आयोग का कहना है कि संबंधित बीएलओ ने इन मतदाताओं के पते पर तीन बार जाकर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन वे उपलब्ध नहीं हुए। ऐसे मतदाताओं को फिलहाल एएसडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत अथवा डुप्लीकेट) श्रेणी में रखा गया है। निर्वाचन विभाग ने स्पष्ट किया है कि एएसडी सूची में शामिल मतदाता अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने से पहले आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर अपना दावा कर सकते हैं। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद पात्र पाए जाने पर उनका नाम मतदाता सूची में शामिल रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



3 अक्तूबर को अंतिम मतदाता सूची होगी प्रकाशित

गौरतलब है कि जिले के 1,650 बीएलओ ने अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर एसआईआर प्रक्रिया में भाग लिया। बीएलओ ने घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन और आवश्यक दस्तावेज एकत्रित किए। अब 31 जुलाई को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद 31 जुलाई से 30 अगस्त तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने अथवा संशोधन से संबंधित दावे और आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। इनका निस्तारण 31 जुलाई से 28 सितंबर तक किया जाएगा। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद 3 अक्तूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।


फॉर्म जमा करने का आज आखिरी दिन

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से फॉर्म जमा कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि समय पर प्रपत्र जमा होने से उसका डिजिटाइजेशन, सत्यापन और पोर्टल पर अपलोड भी निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जा सकेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी बीएलओ, सुपरवाइजरों और निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों को अंतिम दिन पूरी सक्रियता और गंभीरता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्राप्त प्रत्येक गणना प्रपत्र का तत्काल डिजिटलाइजेशन और पोर्टल पर अपलोड सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed