फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   SIR: Another chance to correct errors in names and addresses on the voter list.

एसआईआर : मतदाता सूची में नाम-पते की गलती सुधारने का फिर मौका

Fri, 25 Sep 2026 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
SIR: Another chance to correct errors in names and addresses on the voter list.
30 सितंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे-आपत्तियां
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाताओं को अपने नाम और विवरण में सुधार कराने का एक और मौका दिया गया है। सूची में नाम, पता या अन्य विवरण से संबंधित दावे एवं आपत्तियां 30 सितंबर तक दर्ज कराई जा सकेंगी। इसके लिए मतदाता संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर बीएलओ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने बताया कि एसआईआर के तहत प्राप्त दावे और आपत्तियों का निपटारा 28 अक्तूबर तक किया जाएगा। इसके बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 नवंबर को किया जाएगा। उन्होंने पात्र नागरिकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की अपील की है।
विज्ञापन


26 और 27 को विशेष अभियान दिवस

मतदाताओं की सुविधा के लिए 26 और 27 सितंबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। शनिवार और रविवार को सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मौजूद रहेंगे। इस दौरान मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए फार्म जमा करने के साथ नाम, पता और अन्य विवरण से संबंधित दावे एवं आपत्तियां भी दर्ज कराई जा सकेंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी बीएलओ को दोनों विशेष अभियान दिवसों पर अपने-अपने मतदान केंद्रों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई बीएलओ अभियान दिवस पर अनुपस्थित पाया जाता है तो उसके खिलाफ निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed