फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Shyam Baba's Jagran held at Asthal Temple

Faridabad News: अस्थल मंदिर में हुआ श्याम बाबा का जागरण

Sun, 08 Mar 2026 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Shyam Baba's Jagran held at Asthal Temple
पिनगवां । कस्बे के अस्थल मंदिर में श्री श्याम सेवा मंडल समिति की ओर से श्याम बाबा का भव्य जागरण बड़ी श्रद्धा और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर श्याम बाबा के भजनों का आनंद लिया और पूरी रात भक्ति में लीन रहे।
विज्ञापन

जागरण की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके बाद भजन गायकों ने श्याम बाबा के एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। हारे के सहारे श्याम हमारे और खाटू वाले श्याम जैसे भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में डूबे नजर आए। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया था, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने श्याम बाबा के दरबार में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। समिति सदस्यों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में धार्मिक आस्था को बढ़ावा देना और लोगों को एक मंच पर जोड़ना है। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और भंडारे की भी व्यवस्था की गई थी, जिसे श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed