फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Shots fired at youths who went to eat Maggi.

Faridabad News: मैगी खाने गए युवकों पर चलाई गोली,

Sun, 04 Oct 2026 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Shots fired at youths who went to eat Maggi.
चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मैगी खाने गए युवकों पर चार आरोपियों ने गोली चलाई। युवक तो बच गया लेकिन गोली सड़क पर लगने के बाद उसके साथी के पैर में जा लगी। घटना 2 अक्तूबर सुबह करीब 4:30 बजे एनआईटी-1 की एक नंबर मार्केट में वी-2 कॉम्प्लेक्स के सामने हुई।
शिकायत के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सारन निवासी विवेक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्तों प्रथम, हरमन और कृष्णकांत के साथ कार से मैगी खाने गया था। दुकान के सामने पहुंचने पर वह और हरमन कार से उतरकर आर्डर देने जा रहे थे। इसी दौरान वहां पहले से खड़ी सफेद रंग की कार में बैठे गर्व भाटिया ने उसे बुलाकर बात शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान नूर नामक युवक ने पीछे से विवेक का कॉलर पकड़ लिया और गाली-गलौज करने लगा।
विज्ञापन


शिकायत के मुताबिक, नूर ने पिस्तौल निकालकर विवेक पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। विवेक बच गया और गोली सड़क पर जा लगी। इसके बाद गोली उसके साथी हन्नी के पैर में लग गई। घटना के बाद युवक वहां से कार लेकर चले गए और बाद में थाने पहुंचकर शिकायत दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि 3 अक्तूबर को बीएनएस और शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed