फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Shoppers will have to put a rate list outside the shop

दुकानदारों को दुकान के बाहर लगानी होगी रेट लिस्ट

Wed, 05 May 2021 06:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 06:10 PM IST
विज्ञापन
Shoppers will have to put a rate list outside the shop
बल्लभगढ़। खाद्य पदार्थों की कालाबजारी रोकने के लिए प्रशासन ने अब सख्त कदम उठाना शुरू कर दिया है। खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी रोज औचक निरीक्षण कर बिक्री किए जा रहे सामानों की जांच करेंगे। जिसकी एक रिपोर्ट दैनिक रूप से भेजनी होगी। विभाग ने अपने पांच अधिकारियों को निरीक्षण करने के निर्देश दिए है। इस संबंध में अमर उजाला ने प्राथमिकता से मुद्दा उठाया था।
विज्ञापन

एसडीएम बल्लभगढ़ ने मंगलवार की देर शाम बाजार का दौरा कर दुकानदारों को हिदायत दी कि वह अपनी दुकानों के बाहर खाद्य सामान बिक्री की कीमत लिखें। इतना ही नहीं दुकानदारों से सख्ती से कहा कि अगर रेट से अधिक पैसे लेने की शिकायत मिलती है, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आदेशों का असर बुधवार को बाजार में किराना स्टोर पर पूरी तरह दिखाई दिया। जहां थोक व रिटेल के व्यापारियों ने अपनी दुकानों के बाहर रेट लिस्ट लगा दी हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान कुछ दुकानदारों ने खाद्य पदार्थों के दामों में बहुत अधिक बढ़ोतरी दिखाकर लोगों की मजबूरी का फायदा उठाना शुरू कर दिया था। जिसकी जानकारी प्रशासन को हुई। प्रशासन ने ऐसे दुकानदारों पर सख्ती बरतते हुए बाजार का दौरा कर हकीकत को जाना। जिसके बाद प्रशासन ने सख्ती करते हुए व्यापारियों को आदेश दिए कि वह अपनी दुकानों के बाहर संबंधित जरूरतों के सामान की लिस्ट लगाएंगे, अगर कोई दुकानदार ऐसा नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों द्वारा प्रशासन को दिए गए रेट
खद्य पदार्थ रेट (प्रति किलो)
मलका दाल 90
चना दाल 80
मूंग धुली 105
मूंग छिलका 100
अरहड दाल 90
तेल 150-160
आटा 220
चीनी 37
चावल परमल 24 से 30
वर्जन-
हमने टीम का गठन कर दिया है। जो दुकानों का औचक निरीक्षण करेंगी। जांच में अगर गड़बड़ी पाई जाती है, तो दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अधिक कीमत लेने को लेकर आई शिकायत पर कार्रवाई की रिपोर्ट विभाग को देनी होगी। - भारतभूषण, सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी

शहर के थोक व रिटेल दुकानदारों को सही कीमत में सामान बिक्री करने को कहा है। दुकानदारों ने अपनी एक रेट लिस्ट हमें दी है। अगर अब कीमत से अधिक लेता है या फिर उसकी शिकायत आती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं कोरोना काल में दुकान खोलने वाले दुकानदारों को दुकान के बाहर लिस्ट लगानी अनिवार्य होगी। - अपराजिता, एसडीएम बल्लभगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed