{"_id":"68f12990ed7e655ad6054749","slug":"shopkeepers-son-attacked-with-knife-case-registered-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-53723-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दुकानदार के बेटे पर चाकू से किया हमला, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दुकानदार के बेटे पर चाकू से किया हमला, केस दर्ज
विज्ञापन
डेढ़ साल पहले भतीजे पर चलाई थी गोली
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दुकान से अपने घर जा रहे दुकानदार के बेटे पर चाकू व लाठी डंडे से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने डेढ़ साल पहले दुकानदार के भतीजे के ऊपर भी गोली चलाई थी। थाना बीपीटीपी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खेड़ीकला गांव निवासी अमरपाल ने बताया कि उनकी गांव में किराने की दुकान है। 12 अक्तूबर की रात को उनका बेटा महेश दुकान बंद करके ईको में घर जा रहा था। उस दौरान वह अपनी बाइक पर उसके पीछे चल रहे थे। कुछ दूरी पर चलने के बाद रोड के बीच में काले रंग की स्कॉर्पियो खड़ी मिली। बेटे ने पहले ही अपनी गाड़ी रोक दी, क्योंकि कार को निकालने का रास्ता नहीं था। उस गाड़ी से गांव में रहने वाला शिवम व उसका साला उतरे और उनके बेटे के ऊपर चाकू से हमला कर दिया।
इस दौरान चाकू उसके हाथ में लग गया। उसके बाद अन्य आरोपी अशोक, सत्यम , हरिओम, सन्नी आदि निकल आए और उनके बेटे के ऊपर लाठी डंडे से हमला करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने उनके बेटे के पास मौजूद नकदी भी लूटने की कोशिश की। वारदात को देख उन्होंने तुरंत अपने भतीजे मुकेश को फोन किया और शोर मचाया। जिस पर आरोपी मौके से गाड़ी में सवार होकर भाग गए। उन्होंने बताया कि डेढ़ साल पहले भी आरोपियों ने उनके भतीजे मुकेश पर गोली चलाई थी और उनके लड़के के साथ मारपीट की थी। थाना बीपीटीपी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।