फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Shopkeeper injured by abandoned dog attack

Faridabad News: लावरिस कुत्ते के हमले से दुकानदार घायल

Mon, 26 Feb 2024 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper injured by abandoned dog attack
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। नंबर-तीन मार्केट में लावरिस कुत्तों का आंतक लोगों में बना हुआ है। आए दिन कुत्तों के काटने की घटनाएं घटित हो रही हैं। ऐसी ही एक घटना रविवार शाम को घटित हुई, जब दुकान पर काम करने वाले बांके नामक एक बुजुर्ग व्यक्ति पर कुत्ते ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
एनआईटी नंबर तीन की मेन मार्केट के दुकानदारों में नगर निगम की कार्यशैली को लेकर नाराजगी बनी हुई है। मार्केट में खरीदारी करने के लिए आने वाले लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। दुकानदारों का कहना है कि ऐसे में सबसे अधिक उनकी दुकानदारी प्रभावित हो रही है। बुजुर्ग पर कुत्ते के हमले की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई घटनाएं घटित हो चुकी है। शुक्रवार को भी ऐसी ही एक घटना मार्केट में खरीदारी करने पहुंचे स्थानीय निवासी निम्मो सिंह नामक युवक के साथ घटित हुई। जब खरीदारी कर लौट रहे निम्मो सिंह पर अचानक कुत्ते ने हमला कर लिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

-----
मार्केट में दुकानदारों सहित आसपास के क्षेत्र के लोग में भी दहशत का माहौल बना हुआ है। यहां लावारिस कुत्ते आए दिन लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। कई बार इसकी शिकायत नगर निगम अधिकारियों को किए जाने के बाद भी अधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।जिसका खामियाजा आम जन को भुगतना पड़ रहा है। नगर निगम के इस उदासीन रवैये को लेकर लोगों में रोष बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रेम खट्टर, प्रधान मार्केट एसोसिएशन, एनआईटी नंबर तीन
---
हमें अभी तक इस संबंध में किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन अगर इस प्रकार की कोई समस्या इस क्षेत्र में बनी हुई है तो हम जल्द ही इस समस्या का हल करने का प्रयास करेंगे।

-- बीएस तेवतिया, नॉडल अधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed